{"_id":"68b0aa476b26668c5e06da47","slug":"one-vita-booth-sealed-for-throwing-garbage-another-fined-rs-5000-panipat-news-c-244-1-pnp1001-142728-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कूड़ा फेंकने पर एक वीटा बूथ सील, दूसरे पर लगाया पांच हजार जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कूड़ा फेंकने पर एक वीटा बूथ सील, दूसरे पर लगाया पांच हजार जुर्माना
विज्ञापन
विज्ञापन
-शहर में हरियाणा शहरी स्वच्छता अभियान के चौथे दिन चलाया, 11 दुकानदारों पर 24 हजार का जुर्माना लगाया
-मॉडल टाउन शिवाजी स्टेडियम के बाहर दो वीटा बूथों के आसपास मिली गंदगी, दोनों पर पांच-पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया
-एक बूथ संचालक ने जुर्माना नहीं भरा तो निगम ने किया सील, बूथ संचालक ने बाद में जमा कराया जुर्माना
-वहीं जाटल रोड आठ मरला के नजदीक दुकानदारों के चालान किए
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। नगर निगम ने खुले में कूड़ा फेंकने पर कार्रवाई तेज कर दी है। निगम की टीम ने वीरवार को मॉडल टाउन शिवाजी स्टेडियम के बाहर वीटा के एक बूथ को सील कर दिया और दूसरे का पांच हजार रुपये का जुर्माना किया। दोनों का पांच-पांच हजार रुपये का चालान किया था। एक बूथ संचालक ने जुर्माना राशि जमा नहीं कराई थी। वहीं निगम की टीम ने एक रिक्शा चालक को मॉडल टाउन में खुले में कूड़ा डालते पकड़ लिया। टीम ने उसकी रिक्शा जब्त कर ली। निगम की कार्रवाई के चलते सफाई कर्मचारी और एजेसियों के कर्मी हाजिर मिले।
नगर निगम अधिकारियों ने हरियाणा शहरी स्वच्छता अभियान के चौथे दिन वीरवार को सुबह की मॉडल टाउन समेत शहर में अन्य स्थानों पर सफाई कार्य का निरीक्षण किया। डीएमसी अरुण भार्गव ने टीम के साथ मॉडल टाउन का निरीक्षण किया। यहां शिवाजी स्टेडियम के बाहर वीटा के बूथों के आसपास उन्हें गंदगी मिली। संचालकों ने एक दिन पहले दी चेतावनी के बाद भी इसको अनदेखा किया। निगम की टीम ने दोनों ने पांच-पांच हजार रुपये के चालान किए। एक संचालक ने मौके पर जुर्माना जमा करा दिया। दूसरे ने जुर्माना राशि जमा नहीं कराई तो टीम ने बूथ को सील कर दिया। संचालक ने वीरवार को दिन में जुर्माना जमा कराया। इसके बाद निगम ने बूथ को खोला। मॉडल टाउन स्थित एक पार्क के पास एक प्राइवेट रिक्शा चालक ने खुले में आकर कूड़ा डाल दिया। जबकि यहां से कुछ देर पहले ही गाड़ी कूड़ा लेकर गई थी। टीम ने रिक्शा जब्त कर ली और व्यक्ति को चेतावनी देकर छोड़ दिया। इनके साथ नगर निगम के सहायक आयुक्त विवेक चौधरी, संयुक्त आयुक्त डॉ. संजय और अन्य अधिकारियों ने अपने वार्डों का निरीक्षण किया।
पॉलिथिन
के भी चालान किए
नगर निगम ने कूड़ा फेंकने के साथ पॉलिथिन रखने पर दुकानदारों के चालान किए। निगम के उप सफाई निरीक्षक रिंकू की अगुवाई में टीम ने जाटल रोड आठ मरला चौक स्थित दुकानों की जांच की। यहां 11 दुकानों के बाहर गदंगी मिली और दुकानों में पॉलिथिन पकड़ी। निगम ने दुकानदारों के 24 हजार रुपये के चालान किए। निगम ने जुर्माना राशि मौके पर ही वसूल की।
विज्ञापन
वर्जन :
निगम अधिकारी अपने-अपने वार्डों का निरीक्षण कर रहे हैं। निगम ने अनियमितता मिलने पर एक वीटा बूथ को सील किया है। इसके साथ 11 दुकानदारों के चालान किए हैं। शहर स्वच्छ बनाने में लोगों को अपना सहयोग देना चाहिए।
डॉ. पंकज, आयुक्त, नगर निगम।