फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   One thousand youth will participate in the mega job fair

Panipat News: एक हजार युवा लेंगे मेगा जॉब फेयर में भाग

Wed, 27 Aug 2025 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Wed, 27 Aug 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
One thousand youth will participate in the mega job fair
पानीपत। करनाल में 30 अगस्त को आयोजित होने वाले मेगा जॉब फेयर में जिले से एक हजार युवा भाग लेंगे। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाना है। जिला सचिवालय में मंगलवार को उपायुक्त डॉ. विरेंद्र कुमार दहिया की अध्यक्षता में बैठक की। बैठक में जिले के सभी महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को मेगा इवेंट का लाभ उठाने के लिए कहा। उपायुक्त ने बताया कि 30 अगस्त को करनाल के मंगलसेन ऑडिटोरियम में मेगा जॉब फेयर का आयोजन किया जाएगा। इसमें मुख्यातिथि कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल रहेंगे। जॉब फेयर में करीब दो हजार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। इस आयोजन में 35 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी। जिले से विभिन्न कॉलेजों के एक हजार से ज्यादा बच्चे भागीदारी करेंगे व हर कॉलेज से बच्चों के लिए जाने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए सभी एसडीएम को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना और उन्हें निजी व औद्योगिक क्षेत्र से जोड़ना है। इस अवसर पर एसडीएम मनदीप सिंह, समालखा एसडीएम अमित कुमार, इसराना एसडीएम नवदीप नैन, जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed