फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   One thousand policemen will be deployed at the gathering

Panipat News: समागम पर एक हजार पुलिसकर्मी होंगे तैनात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
One thousand policemen will be deployed at the gathering
समालखा। निरंकारी के तीन दिवसीय समागम को लेकर पुलिस ने सुरक्षा एवं व्यवस्था को लेकर कमर कस ली है। एक हजार पुलिसकर्मी यहां तैनात किए जाएंगे। इनका आठ डीएसपी और 30 इंस्पेक्टर का नेतृत्व करेंगे।
विज्ञापन

वर्दी के साथ सिविल में भी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस की चार जिप्सी पर एलएमजी लगा गई हैं। इसके साथ 49 मोर्चे पर बनाए गए हैं। प्रत्येक पर दो जवान हथियार व दूरबीन से लैस तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

पांच पीसीआर व नौ राइडर निरंतर गश्त पर रहेंगी। चार ब्लाक में हर जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। वाहनों के लिए पांच पार्किग बनाई गई है। इसके साथ ही समागम स्थल पर बनाए गए कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी। पुलिस और समागम कमेटी के सदस्य मिलकर कंट्रोल रूम की व्यवस्था संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने इसको लेकर वीरवार शाम को समागम स्थल पर पुलिस अधिकारियों और डेरा के प्रमुख लोगों की संयुक्त बैठक ली। उन्होंने कहा कि समागम में बड़ी संख्या में संगत आएगी। ऐसे में व्यवस्था बनाए रखने में तैनात पुलिस अधिकारी व काे-ऑर्डिनेटर्स एक दूसरे के साथ मेल जोल बनाकर रखें। समागम स्थल के प्रवेश द्वार पर मुस्तैदी के साथ से चेकिंग करें।
स्थल पर सभी पुलिसकर्मी व काे-ऑर्डिनेटर आईकार्ड लगाकर रखें। भोड़वाल माजरी रेलवे स्टेशन व जीटी रोड स्थित फुट ओवर ब्रिज पर क्षमता से ज्यादा संख्या में श्रद्धालुओं को एक साथ प्रवेश न करने दें। सुरक्षा के सभी मानकों की पालना करें।

समागम स्थल पर संस्था की और बनाए गए कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से निगरानी रखें। जिला पुलिस ने समागम स्थल सहित आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर पुख्ता प्रबंध किए हैं। विदित है कि समालखा के भोड़वाल माजरी स्थित संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल पर 16 से 18 नवंबर को तीन दिवसीय वार्षिक समागम होगा। इस मौके डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स, डीएसपी समालखा नरेंद्र कादियान, डीएसपी यातायात सुरेश कुमार सैनी, संत निरंकारी संस्था से को-ऑर्डिनेटर जोगिंद्र सुखीजा व सुरक्षा प्रभारी सेवानिवृत कर्नल हरविंद्र गुलेरिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed