फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   one supend for parking case palika market panipat

मेयर कार्यालय के सामने होती थी प्रॉपर्टी टैक्स में धांधली, अब एक किया सस्पेंड, दो को हटाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
one supend for parking case palika market panipat
पालिका बाजार स्थित नगर निगम में मेयर कार्यालय के ठीक सामने प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच में लाखों रुपये के बिलों को हजारों में ही सेटल करने का काम सालों से होता आ रहा था। एक दूसरे के कस्टमर तोड़ने की दो दलालों की लड़ाई ने पूरा मामला साफ कर दिया। जिसका खुलासा खुद मेयर और उनके पिता एवं पूर्व मेयर भूपेंद्र सिंह ने 6 फरवरी को किया था। इसके बाद फिर से सोमवार को एक ऐसा ही गड़बड़झाला सामने आया, जिसमें फिर से लाखों रुपये के बिल को महज कुछ हजार में ही सेटल किया गया। निगम आयुक्त की गैर मौजूदगी में इन कर्मचारियों पर कोई आंच नहीं आ पाई, लेकिन मंगलवार को आयुक्त ने निगम कार्यालय में ज्वाइन करते ही प्रॉपर्टी टैक्स में काम करने वाले पक्के कर्मचारी जोगिंद्र को सस्पेंड करने के साथ इस प्रकरण में सहयोगी रहे दो अन्य कच्चे कर्मचारियों को हटाने के लिए भी आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

आयुक्त ओमप्रकाश ने बताया कि इस मामले की पूरी तह तक जाने के लिए उन्होंने एक तीन सदस्यीय कमेटी का गठन भी किया है, जो मामले की पूरी जांच पड़ताल करेगी। यह कमेटी संयुक्त आयुक्त की अध्यक्षता में होगी। जिसमें टैक्स सुपरिंटेंडेंट व निगम के संपदा अधिकारी भी शामिल होंगे। कमेटी एक माह के अंदर मामले की पूरी जांच कर निगम आयुक्त को सौंपेंगी, जिसे साफ हो पाएगा कि कितने सालों में कितने लाख या करोड़ों रुपये का चूना निगम को लगाया गया है।
विज्ञापन

ये था मामला
बता दें कि पालिका बाजार स्थित निगम कार्यालय में मेयर अवनीत कौर के ठीक सामने प्रॉपर्टी ब्रांच शाखा हैं। यह कुछ कर्मचारी मिलीभगत कर दलालों के माध्यम से निगम के बड़े प्रॉपर्टी टैक्स के बकायादारों के प्रॉपर्टी टैक्स को कम करने का काम किया करते थे। चूंकि निगम के पास केवल 3 साल का ही रिकार्ड उपलब्ध था, वहीं पिछले दस साल के सौ प्रतिशत ब्याज में छूट का प्रावधान भी था। इसी दौरान चल रहे वित्तीय वर्ष के टेक्स पर भी दस प्रतिशत छूट दी जा रही थी। निगम कर्मचारी बिल को दस साल का बनाने की बजाए महज तीन साल का बना देते थे, जिस पर टैैक्स रिबेट तक दी जाती थी। इसकी एवज में निगम कर्मचारी मोटी रकम वसूल किया करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले का खुलासा तब हुआ जब दो दलालों ने एक दूसरे के कस्टमर को तोड़ने की एवज में मामले की शिकायत मेयर तक को कर दी। इसके बाद दूसरे दलाल ने भी पहले दलाल के चिट्ठे खोल दिए। जिसके बाद मेयर अवनीत कौर और उनके पिता एवं पूर्व मेयर भूपेंद्र ने मामले का खुुलासा किया। जिसमें उन्होंने बताया कि टैैक्स ब्रांच के पक्के व कच्चे कर्मचारी मिलीभगत कर लाखों रुपये का गबन कर रहे हैं।
कर्मचारियों ने बताया क्लर्किल मिस्टेक, मेयर ने की कार्रवाई की सिफारिश
मेयर ने मामला संज्ञान में आते ही इसके बारे में निदेशालय समेत निगम आयुक्त को भी आरोपी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बारे में सिफारिश की थी, लेकिन आयुक्त न होने की वजह से कर्मचारियों पर कार्रवाई नहीं हो सकी। मंगलवार को आयुक्त ने उक्त सभी कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर दी है। वहीं कर्मचारियों ने इसे सिर्फ क्लर्किल मिस्टेक बताया है।

एक सस्पेंड दो हटाए जाएंगे
प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच में हुए गड़बड़ी के बाद निगम की प्रॉपर्टी टैक्स की ब्रांच के पक्के कर्मचारी जोगिंद्र को सस्पेंड किया जाएगा, वहीं अन्य दो कच्चे कर्मचारियों को हटाया जाएगा। इसके लिए आदेश जारी किए जा चुुके हैं। वहीं इस मामले की पूरी छानबीन के लिए संयुक्त आयुक्त की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है। जिससे पूरा मामला साफ हो जाएगा।
- ओमप्रकाश, आयुक्त, नगर निगम, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed