फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   One registry on the 11th day in the tehsil, property ID became a hurdle in the city

Panipat News: तहसील में 11वें दिन एक रजिस्ट्री, शहर में प्रॉपर्टी आईडी बनी बाधा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
One registry on the 11th day in the tehsil, property ID became a hurdle in the city
तहसील कार्यालय में खाली ​खिड़की। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। पानीपत तहसील में 11वें दिन खेत की एक रजिस्ट्री की गई है। इसके साथ तहसील में दो रजिस्ट्री हुई हैं। दोनों खेतों की हैं। शहर की रजिस्ट्री में प्रॉपर्टी आईडी बाधा बन रही है। यहां रजिस्ट्री के लिए प्रॉपर्टी आईडी नजर नहीं आ रही है। वहीं डेशबोर्ड भी नहीं दिख रहा है।
जिले में 1 नवंबर को पेपरलेस रजिस्ट्री शुरू की थी। मंगलवार को बुड़शाम गांव की एक रजिस्ट्री की गई है। यह रजिस्ट्री भी खेतों की है। एक किसान ने अपनी जमीन की रजिस्ट्री कराई है। उन्होंने रजिस्ट्री होने के बाद राहत की सांस ली हैं। वहीं इससे पहले पानीपत तहसील में चंदौली गांव की खेतों की एक रजिस्ट्री हुई थी। अब तक दो रजिस्ट्री हुई हैं। वहीं जिले में अब तक रजिस्ट्री नहीं हो पाई हैं। समालखा में गत दिनों में पांच रजिस्ट्री दर्ज की थी। जिले में अब तक सात रजिस्ट्री हो पाई हैं।
विज्ञापन

शहर में नहीं हो पा रही रजिस्ट्री
नगर निगम अधिकार क्षेत्र में रजिस्ट्री नहीं हो पा रही हैं। सॉफ्टवेयर में प्रॉपर्टी आईडी नजर नहीं आ रही हैं। वहीं अन्य कई बिंदू भी हैं। सेक्टर-12 के अशोक गुप्ता ने बताया कि उनको प्लॉट की रजिस्ट्री करानी है। पेपरलेस रजिस्ट्री के लिए आवेदन किया था। अब तक रजिस्ट्री नहीं हो पाई हैं। कृष्णपुरा के राजबीर ने बताया कि उनको प्लॉट की रजिस्ट्री करानी है। अब तक ऑनलाइन एप्लाई नहीं हो पा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसील में मंगलवार को कृषि क्षेत्र की एक रजिस्ट्री हुई है। इससे पहले भी एक रजिस्ट्री कृषि हुई थी। शहर में प्रॉपर्टी आईडी नजर नहीं आ रही है।
- सौरभ शर्मा, नायब तहसीलदार, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed