फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   one lady died from corona virus and another seven cases of corona in panipat

एकता विहार कॉलोनी की महिला की कोरोना से मौत, यूके और रूश से आए एक युवती समेत 7 मिले कोरोना पॉजिटिव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
one lady died from corona virus and another seven cases of corona in panipat
जिले में कोरोना का खतरा अधिक गहरा गया है। रविवार को जिले में कोरोना के आठ मामले सामने आए। इनमें से एक महिला की मौत हो गई, जबकि बाकी सात पॉजिटिव केस में तीन यूके और तीन रूस से आए हैं। एकता विहार कॉलोनी की 41 साल की महिला की कोरोना से खानपुर मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। ये महिला दो साल से बुखार व शारीरिक कमजोरी की बीमारी से परेशान थी। उनको शनिवार को लकवे की शिकायत हुई थी। जिसके बाद उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, वहां से उसे खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। जहां रात को उसकी मौत हो गई। मौत के बाद उसके स्वाब सैंपल लिए गए, जिसमें वो कोरोना पॉजिटिव मिली। डॉक्टरों व जन सेवा दल की टीम ने इसका असंध रोड पर शिवपुरी में अंतिम संस्कार किया। इसके परिवार के लोगों के सभी सैंपल लेकर उन्हें क्वारंटीन किया गया है। उनकी मंगलवार को रिपोर्ट आएगी। इसके साथ ही यूके से आई एक युवती समेत तीन और रूस से आए तीन लोगों समेत एक अन्य कोरोना पॉजिटिव आया है। इन सबको प्रशासन ने निजी होटल में आइसोलेट किया था। इसके शुक्रवार को सैंपल लिए गए थे। जिले में अब कोरोना के रोगियों की संख्या 134 हो चुकी है। 67 केस इसी माह में आए हैं।
विज्ञापन

कमेटी विदेश से आए लोगों को एयरपोर्ट से लेकर आती है : डीसी ने हुडा के एस्टेट ऑफिसर के नेतृत्व में आठ लोगों की एक कमेटी का गठन किया है। ये कमेटी विदेश से शहर में आने वाले लोगों को एयरपोर्ट से लेकर आती है। इनको डॉक्टरों की देखरेख में इन लोगों की मर्जी के अनुसार होटल या अस्पतालों में आइसोलेट किया जाता है। इनके सैंपल लिए जाते हैं। इसी प्रकार ये सभी लोग शुक्रवार को विदेश से आए थे। जिसमें विकास नगर का 23 साल का युवक, रिफाइनरी रोड की लक्ष्मी रेजीडेंसी की 48 वर्षीय महिला और छोटूराम चौक का 52 साल का व्यक्ति शामिल हैं। ये तीनों रूश से दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर आए थे। इनके अलावा रूश से गांव कवी का 21 साल का युवक, समालखा आनज मंडी का 21 साल का युवक और मॉडल टाउन की 21 साल की युवती है। ये तीनों वहां पर छात्र थे। इनके अलावा रिफाइनरी टाउनशिप की 51 साल की महिला भी कोरोना पॉजिटिव मिली है। इसकी ट्रेवल हिस्ट्री भी विदेश की है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना से छठी मौत : अब तक जिले में कोरोना से एक युवती समेत छह लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें फरीदाबाद की 22 साल की युवती जोकि सेक्टर 11 में अपनी बहन के घर आई थी। झट्टीपुर का प्रवासी श्रमिक, दीनानाथ कॉलोनी का युवक, एल्डिको का व्यक्ति और एकता विहार कॉलोनी की महिला शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ संतलाल वर्मा ने बताया कि रविवार को कोरोना के कारण स्थानीय एकता विहार कॉलोनी वासी एक 41 वर्षीय महिला की मृत्यु हो गई। जो कि पहले से ही थायराइड की बीमारी से भी ग्रस्त थी। जिला में रविवार को कुल 8 केस पॉजिटिव मिले हैं। जिनमें से एक की मौत हो हुई है। वहीं 2 केस डिस्चार्ज भी किये गए हैं।जिले में कोविड-19 के कुल 7128 सैंपल अभी तक लिए गए हैं जिनमें से 6884 की रिपोर्ट नेगटिव प्राप्त हुई है। रविवार को भी इनमे से 80 सैंपल भेजे गए हैं। 120 रिपोर्टस का परिणाम अभी प्राप्त नहीं हुआ है। इस तरह पानीपत में अब तक कुल 134 केसों में से अब कुल 38 केस एक्टिव हो गए हैं। 90 केस रिकवर हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed