{"_id":"60e0aee78ebc3ecccd688376","slug":"one-infected-found-in-the-district-in-the-last-24-hours-now-only-25-active-cases-panipat-news-knl75287296","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीते 24 घंटे में जिले में मिला एक संक्रमित, अब एक्टिव केस सिर्फ 25","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीते 24 घंटे में जिले में मिला एक संक्रमित, अब एक्टिव केस सिर्फ 25
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते 24 घंटे में जिले में कोरोना संक्रमण का एक मरीज मिला है। यह जिले के राहत की खबर है। इस मरीज को होम आइसोलेट कर दिय गया है। इसके साथ ही इनके परिवार के सदस्यों को क्वारंटीन कर दिया गया है। उनकी जांच भी की जा रही है। शनिवार को जिले में कुल एक्टिव केस की संख्या 25 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग का टेस्टिंग पर पूरा जोर है, जिससे अगर कोई भी संक्रमित है तो उसे आइसोलेट कर संक्रमण फैलने से रोका जा सके। अब तक जिले में 30406 लोग कोरोना संक्रमण को मात देकर ठीक हो चुके हैं। संक्रमितों की पहचान के लिए बीते 24 घंटे में 845 लोगों के टेस्ट किए गए हैं। अब तक पानीपत में 332278 सैंपलों की जांच पूरी हो चुकी है, जिसमें से पॉजिटिव केस 31066 आए हैं। सीएमओ जितेंद्र कादियान ने कहा कि कोरोना संक्रमण कम हुआ है, लेकिन एहतियात बरतना जरूरी है।
5554 लोगों लगाई गई वैक्सीन
सरकारी अस्पताल में शनिवार को 18 प्लस उम्र के 3445 लोगों को पहली और 376 को दूसरी डोज दी गई। 45 साल से ऊपर के 722 लोगों को पहली और 1011 को दूसरी डोज दी गई। वैक्सीनेशन के 21 सत्र हुए, जिनमें 5554 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
5554 लोगों लगाई गई वैक्सीन
सरकारी अस्पताल में शनिवार को 18 प्लस उम्र के 3445 लोगों को पहली और 376 को दूसरी डोज दी गई। 45 साल से ऊपर के 722 लोगों को पहली और 1011 को दूसरी डोज दी गई। वैक्सीनेशन के 21 सत्र हुए, जिनमें 5554 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन