फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   One died due to uncontrolled bike fall in Panipat, friend filed a case

Panipat: तीन दोस्तों की बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, एक की मौत, दूसरे ने बाइक चला रहे दोस्त पर कराया केस

Mon, 03 Jul 2023 05:55 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 03 Jul 2023 05:55 PM IST
सार

शिकायकर्ता दोस्त पालम कॉलोनी, करनाल का रहने वाला है। 27 जून को मतलौडा के पास हादसा हुआ था। एक युवक की मौत हो गई थी। दोस्त ने पुलिस को शिकायत देकर कहा कि दोस्त को कई बार धीरे बाइक चलाने को कहा था, वो नहीं माना। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
One died due to uncontrolled bike fall in Panipat, friend filed a case
demo pic

विस्तार

हरियाणा के पानीपत में पाथरी माता के दर्शन के लिए जा रहे तीन दोस्तों की बाइक मतलौडा के पास मोड़ पर  अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। बाइक पर तीन दोस्त सवार थे। एक दोस्त की मौत के बाद दूसरे दोस्त ने बाइक चला रहे दोस्त के खिलाफ मतलौडा थाना पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन


युवक का आरोप है कि बाइक चला रहे  दोस्त ने लापरवाही बरती इसलिए बाइक गिर गई और हादसे में दोस्त की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में आरोपी दोस्त पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


करनाल की पालम कॉलोनी निवासी राकेश चौहान ने बताया कि गांव चांदसमद निवासी कुलदीप उसका दोस्त था। कुलदीप 27 जून को संदीप के साथ उसके पास आया था। दोनों ने उसे कहा कि पाथरी माता के दर्शन के लिए मंदिर जाना है। वो तीनों एक बाइक पर पाथरी के लिए घर से चल दिए। बाइक संदीप चला रहा था। वो बाइक काफी तेज रफ्तार से चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कई बार संदीप को बाइक की रफ्तार कम करने को कहा लेकिन वो नहीं माना। गांव  मतलौडा के पास मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। वो सड़क किनारे जा गिरे कुलदीप सड़क पर गिर गया। सड़क पर सिर लगने से वो गंभीर रूप से घायल हो गया।


वो कुलदीप को लेकर करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में पहुंचे। यहां से कुलदीप को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया लेकिन वो कुलदीप को निजी अस्पताल में ले गए। पांच दिन चले इलाज के बाद रविवार को कुलदीप की मौत हो गई। कुलदीप की मौत संदीप की लापरवाही से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed