{"_id":"5e5c04178ebc3ec555688bd7","slug":"one-death-mobile-fight-in-panipat-panipat-news-knl23964386","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल को लेकर दो युवकों में हुआ झगड़ा, दोनों दूसरी मंजिल से गिरे, 22 वर्षीय युवक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल को लेकर दो युवकों में हुआ झगड़ा, दोनों दूसरी मंजिल से गिरे, 22 वर्षीय युवक मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिवाह गांव में दो युवकों का आपस में एक मोबाइल को लेकर हाथापाई हो गई, एक युवक फोन को छिपा रहा था, जबकि दूसरा युवक फोन को उससे छीन रहा था, इसी हाथापाई में दोनों युवक छत से गिर पड़े। दोनों को सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टर ने दोनों को खानपुर पीजीआई में रेफर कर दिया, जिनमें एक 22 वर्षीय युवक की रास्ते में ही मौत हो गई।
कृष्ण कुमार निवासी सिवाह ने बताया कि वह सिवाह में देवगिरी कंपनी में कंबल का काम करता है। उसके साथ नागेंद्र कुमार पुत्र दीनानाथ निवासी रहतूआ, पसरामपुर, जिला प्रतापगढ़, यूपी रहता था। नागेेंद्र घर की दूसरी मंजिल पर फोन में वीडियो देख रहा था, उसी समय उसने फोन मांगा तो उसने दिखाने से मना कर दिया, जिसके बाद वह उससे छीनने लगा। इसी बीच दोनों का संतुलन बिगड़ गया और वह दोनों छत से गिर गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने दोनों को खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं, रास्ते में 22 वर्षीय नागेंद्र की मौत हो गई। जिसके बाद संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई में जुट गई।
पांच बहन भाईयों में चौथे नंबर पर था मृतक
प्राप्त जानकारी के अनुसार नागेेंद्र सिवाह गांव की एक कंबल की फैक्ट्री में नौकरी करता था। वह पांच बहन भाइयों में चौथे नंबर पर था। उसका सबसे बड़ा भाई लाल, उसके बाद राम, उसके धर्मेंद्र और फिर मृतक नागेंद्र और सबसे छोटी उसकी बहन पूूजा था। सभी बहन भाईयों में नागेंद्र ही कुवारा था, उसकी शादी की बात चल रही थी।