फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   One arrested in demanding extortion of 10 lakhs in the name of gangster Kala Jathedi

गैंगस्टर काला जठेड़ी के नाम आढ़ती से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला चौथा आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
One arrested in demanding extortion of 10 lakhs in the name of gangster Kala Jathedi
पानीपत। गोशाला मंडी निवासी आढ़ती देवेंद्र से गैंगेस्टर काला जठेड़ी के नाम पर 10 लाख की रंगदारी मांगने वाले चौथे आरोपी को सीआईए-2 ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले मामले में पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। धरे गए आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ था कि वे शॉर्टकट तरीके से अमीर बनना चाहते थे, जिस वजह से साजिश के तहत रंगदारी मांगी थी।
विज्ञापन

सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि जींद के बुढाखेड़ा निवासी अजय को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले उक्त मामले में सीआईए ने तीन आरोपी अजय, सुनील उर्फ साहिल और अखिल निवासी नौल्था को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग किए गए मोबाइल फोन बरामद कर तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा चुका है। तीनों आरोपियों से खुलासा हुआ था कि उन्होंने बुढाखेड़ा के अजय के साथ मिलकर शॉर्टकट तरीके से पैसे कमाने की प्लानिंग बनाई थी। इसके बाद फोन में विदेशी ऐप से नंबर जनरेट कर उससे 11 जनवरी को पानीपत गोशाला मंडी निवासी देवेंद्र उर्फ लीला से काला जठेड़ी के नाम पर 10 लाख रुपये रंगदारी मांगी थी। आरोपी अखिल व सुनील आढ़ती देवेंद्र को पहले से ही जानते थे। दोनों देवेंद्र की दुकान पर फसल बेचते थे। दोनों को जानकारी थी कि देवेंद्र के पास काफी पैसे हैं, बदमाश के नाम पर धमकी देने पर वह डर के मारे पैसे दे देगा।
विज्ञापन

आढ़ती ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट
चांदनीबाग थाना पुलिस को 11 जनवरी को दी शिकायत में देवेंद्र उर्फ लीला निवासी गोशाला मंडी ने बताया था कि रात करीब 8.45 पर उसके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आई। फोन उठाने पर बात कर रहे युवक ने धमकी दी कि वह काला जठेड़ी बोल रहा है। कल तक 10 लाख रुपये का इंतजाम कर लेना, नहीं तो परिणाम भुगतना पड़ेगा। इसके बाद अज्ञात तीन नंबरों से और कॉल आई, जिनसे उसने बात नहीं की। चांदनीबाग थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। इसके बाद सीआईए मामले की जांच कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed