फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   One and a half lakh stolen including 20 thousand cash from Punjab Gaya family house

पंजाब गया परिवार मकान से 20 हजार नकदी समेत डेढ लाख की चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
One and a half lakh stolen including 20 thousand cash from Punjab Gaya family house
पानीपत। बसंत नगर में एक मकान में 20 हजार नकदी समेत डेढ़ लाख की चोरी हो गई। पूरा परिवार पंजाब गया था। वह घर लौटे तो चोरी का खुलासा हुआ। वहीं दूसरी तरफ सनौली रोड पर एक मेडिकल स्टोर पर 12 हजार नकदी समेत 39 हजार की चोरी कर आरोपी फरार हो गए। दोनों ही मामलों में संबंधित थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चोरी-1
बसंत नगर निवासी गगन ने बताया कि सात अक्तूबर को वह अपने परिवार के साथ पंजाब में अपनी बहन के घर चले गए थे। वह नौ अक्तूबर को घर पहुंचे तो मकान का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो अलमारी का लॉक टूटा हुआ मिला। अंदर से 20 हजार रुपये नकदी और दो जोड़ी टॉपस सोना और एक तोले की तीन अंगूूठी चोरी मिली। उन्होंने आस पड़ोस के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा, जिसके बाद उन्होंने पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन

चोरी-2
जैन मोहल्ला निवासी निमित ने बताया कि उसका सनौली रोड पर जयभगवान अवतार के नाम से मेडिकल स्टोर है। वह 10 अक्तूबर की सुबह स्टोर पर पहुंचे तो गल्ले से 12 हजार नकदी और 27 हजार कीमत की दवाएं चोरी मिलीं। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज चेक करनी चाही तो डीवीआर भी चोरी मिली। इसके बाद उन्होंने किला थाना पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed