फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   One and a half lakh rupees, 50 thousand goods stolen from warehouse

गोदाम से डेढ़ लाख रुपये, 50 हजार का सामान चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
One and a half lakh rupees, 50 thousand goods stolen from warehouse
पानीपत।चोर बाहर से उठाकर अंदर लेकर आए सीढ़ी - फोटो : Panipat
पानीपत। बरसत रोड स्थित विकास नगर स्थित वेस्ट कपड़े के गोदाम से डेढ़ लाख रुपये नकद और 50 हजार रुपये कीमत का सामान चोरी कर लिया गया। बुधवार सुबह गोदाम में पहुंचने पर चोरी का पता चला। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है।
विज्ञापन

तहसील कैंप के भगत नगर निवासी हीरा लाल ने बताया कि बरसत रोड विकास नगर में मल्होत्रा ट्रेडिंग कंपनी के नाम से वेस्ट कपड़े का गोदाम है। बुधवार सुबह गोदाम में पहुंचे तो ताले टूटे मिले। चोर ऑफिस का ताला तोड़ अंदर घुसे और डेढ़ लाख रुपये नकदी, 50 किलो पैंट चेन, येस बैंक के दस्तावेज, स्टैंप और एटीएम कार्ड चोरी कर ले गए। सीसीटीवी फुटेज में बुधवार की रात 3:15 बजे चोर गोदाम में दाखिल होते दिख रहे हैं।
विज्ञापन

लूट के डर से गोदाम में छोड़ गए थे डेढ़ लाख रुपये
हीरा लाल ने बताया कि मंगलवार रात करीब 10 बजे माल मंगाया था। बुधवार सुबह डेढ़ लाख रुपये का भुगतान करना था। ऐसे में लूट के डर से रकम ऑफिस में छोड़ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोदाम मालिक की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - इंस्पेक्टर सुनील कुमार, शहर थाना प्रभारी

चोरी नंबर दो:
बिंझौल निवासी वेदपाल ने बताया कि उसकी मां बीमार थी। वह 12 अक्तूबर को अपनी पत्नी के साथ मां को दवाई दिलाने के लिए अस्पताल लेकर गया था, जहां पर डॉक्टर ने उन्हें भर्ती कर लिया। वह रात भर मां के साथ रहे। बुधवार सुबह होने पर वह घर गया तो अलमारी में रखे 25 हजार रुपये, पांच अंगूठी, एक टीना, तीन चेन, एक जोड़ी पाजेब, एक तगड़ी, हाथफूल, चोरी मिले। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed