{"_id":"69a213ac0f6d6d94cb093d34","slug":"one-and-a-half-crore-rupees-were-defrauded-by-pretending-to-buy-crypto-currency-panipat-news-c-244-1-pnp1001-153022-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: क्रिप्टो करेंसी खरीदने का झांसा देकर डेढ़ कराेड़ की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: क्रिप्टो करेंसी खरीदने का झांसा देकर डेढ़ कराेड़ की ठगी
विज्ञापन
पानीपत। इंग्लैंड से लाैटे एक व्यक्ति के साथ ऑनलाइन क्रिप्टो करेंसी खरीदने का झांसा देकर डेढ़ करोड़ की ठगी कर ली। उसने करनाल के तीन युवकों पर ठगी के आरोप लगाए हैं। साइबर अपराध थाना पुलिस ने तीनों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
समालखा के एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत में आरोप लगाया कि वह परिवार सहित इंग्लैंड में रहता है। वह क्रिप्टाे करेंसी में निवेश करता है। वह 28 नवंबर 2025 काे इंग्लैंड से अपने घर समालखा आया था। उनकी 2016 में करनाल के जितेंद्र से जान पहचान है। जितेंद्र दो दिसंबर 2025 काे उसके समालखा स्थित घर पर प्रणीत और पंकज को साथ लेकर आया।
उन्हाेंने उनको बिटक्वाइन, एक्सआरपी, एथेरियम खरीदने को कहा। उन्होंने बताया कि उनका इससे पहले भी खरीद-फराेख्त हाे चुकी है। उन्होंने उन पर भरोसा कर लिया। उसके पास बिटक्वाइन (1.90), एक्सआरपी (27493) और एथेरियम(0.4) हैं।
विज्ञापन
पंकज ने लैपटॉप पर लेजर नेनाे एस एप्लीकेशन खाेला और उससे क्रिप्टाे हार्डवेयर वाॅलेट मांगा। पंकज ने कहा कि इसमें कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। उसने देखने के लिए आईडी पासवर्ड देने की बात कही। उन्होंने अपनी बेटी से आईडी पासवर्ड लेकर उसकाे दे दिया। तीनाें ने कहा कि रेट तय नहीं हो रहा है। वे तीनों अपना लैपटॉप लेकर चले गए। उन्होंने 10 दिसंबर काे क्रिप्टाे हार्डवेयर वाॅलेट चेक किया। उसने बिटक्वाइन, एक्सआरपी और एथेरियम नहीं थी।
इनकी कीमत करीब डेढ़ कराेड़ रुपये है। उन्होंने तीनाें पर धाेखाधड़ी करने के आरोप लगाए। इसकी शिकायत साइबर क्राइम पाेर्टल पर दर्ज कराई। थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।