फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   One accused of Dinesh murder case arrested, on remand for four days

दिनेश हत्याकांड का एक आरोपी गिरफ्तार, चार दिन के रिमांड पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
One accused of Dinesh murder case arrested, on remand for four days
पानीपत। पांच अक्तूबर को देशराज कॉलोनी में पिता की पिटाई की शिकायत करने गए बेटे की गोली मारकर हत्या करने के एक आरोपी को तहसील कैंप थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार रात का बरसत रोड के गंदे नाले के पास से पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से पिस्तौल बरामद की जाएगी और बाकी साथियों के बारे में पूछताछ की जाएगी। फिलहाल मामले के कई आरोपी फरार है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

तहसील कैंप पुलिस थाना प्रभारी फूल कुमार ने बताया कि पांच अक्तूबर को दिनेश पुत्र सुखबीर की देशराज कॉलोनी में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड के एक आरोपी देशराज कॉलोनी निवासी साधु को पकड़ा गया है। चार दिन के रिमांड के दौरान उससे गहनता से पूछताछ की जाएगी। प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि देशराज कॉलोनी निवासी जोगेंद्र पुत्र सुखबीर ने शिकायत देकर बताया था कि कॉलोनी में उनकी डेयरी है। एक साल पहले कॉलोनी निवासी प्रवीन पुत्र सुनील के साथ उनकी किसी बात को लेकर कहासूनी हो गई थी। प्रवीन ने इसकी रंजिश रखते हुए चिंटू, सुनील, राकेश मिंटू, साधु, भोलू, सोनू, टिंकू, संदीप व चार पांच अन्य युवकों के साथ पांच अक्तूबर की देर रात घर में घुसकर उसके पिता सुखबीर पर हमला कर दिया था।
विज्ञापन

इसमें सुखबीर गंभीर रूप से घायल हो गया था। जब पिता के साथ की गई मारपीट की शिकायत करने दिनेश अपने भाई बिजेंद्र व मोनू के साथ प्रवीन के परिजनों को इसकी शिकायत करने जा रहे थे। तभी इन पर रास्ते में ईंटों से हमला कर दिया गया। गली में पहुंचते ही प्रवीन, साधु व संदीप ने इन पर फायरिंग कर दी। प्रवीन ने डोगा गन से व साधु ने देसी पिस्तौल से फायरिंग की। दिनेश की छाती व हाथ में गोली लगी। वो दिनेश को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने दिनेश को मृत घोषित कर दिया था। अब पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में जुुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed