फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   One accused of creating disturbance arrested

Panipat News: उपद्रव करने का एक आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
One accused of creating disturbance arrested
बापौली। सीआईए-टू ने भल्लौर रोड स्थित आईटीआई के सामने सड़क पर तलवार लहराकर उपद्रव करने के मामले में एक आरोपी को बुधवार देर शाम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी युवक के पास से तलवार बरामद की है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। अब पुलिस बाकी आरोपियों की भी धरपकड़ में जुटी हुई है ।
विज्ञापन


सीआईए टू प्रभारी फूल कुमार ने बताया कि उन्होंने दिलशाद निवासी बापौली को गिरफ्तार किया है। उनके मोबाइल पर एक वीडियो मिली थी कि जिसमें 26 अक्तूबर को भलौर रोड स्थित आईटीआई के सामने वाजिद निवासी बापौली सड़क के बीच में खड़ा होकर हाथ में तलवार लहराते हुए दिखाई दिया था। जिसमें वह जान से मारने की धमकी दे रहे थे। वीडियो में 15-20 युवक हाथों में गंडासी, डंडे लिए धमकी देते हुए दिखाई दे रहें थे। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया था। अब आरोपी दिलशाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस को बताया उसके दोस्त वाजिद की 24 अक्तूबर को आईटीआई के पास सड़क पर आने जाने वालों के साथ कहासुनी हो गई थी। वाजिद ने यह बात उसको व अन्य साथियों को बताई। 26 अक्तूबर को वाजिद के साथ वह गांव निवासी सहिल, आकाश व नौ दस अन्य साथी गंडासी, तलवार व डंडे लेकर बाइक पर सवार होकर आईटीआई के सामने पहुंचे और अपनी दहशत फैलाने के लिए हथियार लहराए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed