फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   On the first day, 17 children were found mentally ill

पहले दिन जांच में 17 बच्चे मिले मानसिक रोगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
On the first day, 17 children were found mentally ill
पानीपत। मदर टेरेसा होम में रोगियों की जांच करते हुए डॉ मोना नागपाल और डॉ आलोक जैन। - फोटो : Panipat
एक समान दुनिया में मानसिक स्वास्थ्य की थीम पर रविवार को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के तहत पांच दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम की शुरूआत हुई। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आलोक जैन व मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. मोना नागपाल ने सेक्टर-12 स्थित मदर टेरेसा होम में बच्चों व बड़ों की जांच की। जांच में 35 पुरुष व महिलाएं और 17 बच्चे मानसिक बीमारियों से ग्रस्त मिले। डॉक्टरों ने इनकी जांच के बाद दवा दी और इनको मानसिक बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया। इन्हें सिविल अस्पताल से लगातार इलाज के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल की मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. मोना नागपाल ने बताया कि सिविल अस्पताल की मानसिक रोग ओपीडी में जनवरी से अब तक 3083 मरीजों ने इलाज कराया है। इनमें 21.63 फीसदी तनाव, 15 फीसदी दौरा रोग से ग्रस्त मिले। इस समय हर आयु वर्ग के लोग मानसिक विकारों से ग्रस्त हैं। खासकर, कोरोना महामारी में मरीज संख्या बढ़ी है। लंबे समय तक शिक्षण संस्थान बंद रहने, ऑनलाइन पढ़ाई के कारण बच्चे भी मानसिक परेशानी झेल रहे हैं। लगभग एक फीसदी आबादी दिमागी बीमारी से पीड़ित हैं। डिप्रेशन, दौरा, एंजाइटी (चिंता), सिर का दर्द, तनाव और माइग्रेन के दर्द से अधिक पीड़ित रहते हैं। अधिकांश लोगों को काउंसलिंग के जरिए ठीक किया जा सकता है। बीमारी पुरानी होने पर दवा देनी पड़ती है। चिकित्सक ने बताया कि परिवार में बच्चा, युवा, बुजुर्ग, किसी भी आयु का व्यक्ति है,उससे बातचीत करते रहें।
विज्ञापन

पांच दिन के कार्यक्रम
10 अक्टूबर : मदर टेरेसा होम में स्वास्थ्य जांच शिविर
11 अक्टूबर : सेक्टर 13-17 में योग
12 अक्टूबर : युवाओं की जागरूकता रैली
13 अक्टूबर : कार्यालयों में गोष्ठियां
14 अक्टूबर : शिक्षण संस्थानों में आनलाइन सत्र
जनवरी से अब तक पहुंचे मरीज
शरीर में दर्द - 552
दौरा पड़ना- 469
तनाव - 667
माइगग्रेन - 394
चक्कर आना - 96
भूलने की बीमारी -130
शराब के आदी- 55
तंबाकू सेवन - 20
मादक पदार्थ सेवन - 42
मनोविकार - 36
भ्रम की स्थिति - 109
घबराहट - 85
चिता 20
व्यवहार परिवर्तन - 11
मानसिक दिव्यांग - 31
सिरदर्द - 10

पानीपत। डॉ मोना नागपाल

पानीपत। डॉ मोना नागपाल- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed