फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   on killed from corona, 190 including former trasport minister infected

महिला की कोरोना से मौत, पूर्व परिवहन मंत्री समेत 190 आए संक्रमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
on killed from corona, 190 including former trasport minister infected
जिले में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। इस माह में 36 लोगों की मौत हुई। सोमवार को इंसार बाजार निवासी एक 44 वर्षीय महिला ने कोरोना के प्रभाव से खानपुर मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। उनका वहां पर पांच दिन से इलाज चल रहा था। महिला की दो बेटियां हैं। जन सेवा दल ने परिजनों की अनुपस्थिति में शव का असंध रोड स्थित शिवपुरी में अंतिम संस्कार किया। सोमवार को पूर्व मंत्री कृष्ण लाल पंवार भी कोरोना संक्रमित पाए गए। वो एक माह से बरोदा उप चुनाव में पार्टी के लिए प्रचार प्रसार कर रहे थे। रविवार को उन्होंने सिविल अस्पताल में अपना सैंपल दिया था। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। डॉक्टरों ने उसके परिवार के लोगों के भी सैंपल लिए है। पंवार को प्रेम अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया है। इससे पहले बरोदा उप चुनाव में ही ड्यूटी कर रहे सांसद संजय भाटिया भी कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं।
विज्ञापन

अगस्त में 2745 लोग कोरोना संक्रमित हुए और हर रोज औसतन 90 केस दर्ज किए गए। अब एंटीजन किट का प्रयोग बढ़ने के बाद हर रोज 700-800 सैंपल लिए जा रहे हैं। विभाग को अब भी कोरोना टेस्टिंग लैब के शुरू होने का इंतजार है। डॉक्टरों को सितंबर माह में लैब के शुरू होने की उम्मीद है। को जिले में कोरोना के 190 नए केस सामने आए हैं। 149 लोगों को सोमवार को डिस्चार्ज किया गया। जिले में अब कोरोना के रोगियों की संख्या 3899 हो चुकी है।
विज्ञापन

जिले में सोमवार को मिले सबसे ज्यादा 190 कोरोना पॉजिटिव
सोमवार को कोरोना के रिकार्ड 190 मरीज मिले हैं। 149 केस डिस्चार्ज किए गए हैं। पॉजिटिव केस बाबरपुर, अंसल, यमुना एंक्लेव, बिशनस्वरूप कॉलोनी, देविमूर्ति कॉलोनी, विराट नगर, रिफाइनरी टाउनशिप, मॉडल टाउन, शिवमंदिर के पास, देशराज कॉलोनी, परढाणा, एनएचबीसी, शांति नगर, पचरंगा बाजार, अग्रवाल कॉलोनी, सेक्टर 12, नूरवाला, सेक्टर 13-17, खोतपुरा, पटेल नगर, भारत नगर, मनमोहन नगर, अशोक विहार, राजाखेड़ी, बापौली, बांध गांव, चांदनी बाग, कृषणा कॉलोनी, कराना, हथवाला रोड समालखा, पड़ाव मोहल्ला, समालखा, चुलकाना, लतीफ गार्डन, अमर भवन, आठ मरला, पल्हेड़ी गांव, किला, सेक्टर 18, ददलाना, आसन कलां, न्यू सब्जी मंडी, बड़ौली, सिवाह, उग्रा खेड़ी, गांधी मंडी, आदर्श नगर, पावर हाउस कॉलोनी, संजय कॉलोनी, सिद्धार्थ नगर, उत्तम नगर, इंदिरा विहार कॉलोनी, सेक्टर 24, सलारगंज गेट, नौल्था और आदर्शनगर समालखा, पावटी, जौरासी रोड, अनाजमंडी समालखा और मनाना रोड समालखा से मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को एक और महिला की कोरोना से मौत हुई है- डॉ. वर्मा
सिविल सर्जन डॉ. संतलाल वर्मा ने बताया कि जिला में कोविड 19 के कुल 33273 सैंपल लिए गए हैं। जिनमें से 28533 की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है । सोमवार को 1247 सैंपल लिए गए हैं। अभी तक पानीपत में कुल 3899 केस में से 1231 एक्टिव और 2569 रिकवर हो चुके हैं। अभी तक 51 मौतें हो चुकी हैं। सोमवार को एक और महिला की कोरोना के प्रभाव से मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed