{"_id":"6ad9f4fc1b6cdc4e720cb981","slug":"on-haryana-day-a-celebration-of-folk-culture-will-be-hosted-at-kisan-bhawan-with-ragini-traditional-folk-music-and-dance-serving-as-the-main-attractions-panipat-news-c-244-1-pnp1006-166418-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: हरियाणा दिवस पर किसान भवन में सजेगी लोक संस्कृति की महफिल, रागिनी और नृत्य होंगे मुख्य आकर्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: हरियाणा दिवस पर किसान भवन में सजेगी लोक संस्कृति की महफिल, रागिनी और नृत्य होंगे मुख्य आकर्षण
विज्ञापन
बैठक में कार्यक्रम की जानकारी देते ट्रस्ट के सदस्य। ट्रस्ट
एक नवंबर को दादा लख्मीचंद सोशल वेलफेयर ट्रस्ट कराएगा सांस्कृतिक उत्सव, पारिवारिक जोड़ियों की प्रस्तुतियां भी होंगी
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। दादा लख्मीचंद सोशल वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से एक नवंबर को हरियाणा दिवस पर असंध रोड पुल के नीचे स्थित किसान भवन में सांस्कृतिक उत्सव आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रसिद्ध रागिनी कलाकार प्रीति चौधरी लठवाल और हरियाणवी नृत्य ग्रुप के कलाकार प्रस्तुतियां देंगे।
कार्यक्रम का उद्देश्य हरियाणा की लोक संस्कृति को बढ़ावा देना और नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना है। ट्रस्ट की संरक्षिका बेला भाटिया ने बताया कि जिला परिषद चेयरपर्सन ज्योति शर्मा मुख्यातिथि होंगी, जबकि महापौर कोमल सैनी और गजेंद्र सलूजा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
विशिष्ट अतिथियों में समाजसेवी विजय जैन, जिला बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट वीरेंद्र मलिक, नवीन गर्ग, ब्राह्मण सभा के प्रधान राजेश शर्मा, सुभाष सिंगला, धर्मवीर पढ़ा, रमेश शर्मा और एडवोकेट सुनीता सिवाच शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
कार्यक्रम में हरियाणवी नृत्य, रागिनी और पारिवारिक जोड़ियों की प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण होंगी। आयोजन के माध्यम से सामाजिक समरसता और पारिवारिक एकता का संदेश भी दिया जाएगा।
इस अवसर पर ट्रस्ट के महासचिव नरेंद्र गर्ग, महिला विंग से मोना शर्मा, सुरेश शर्मा, उमेद पांचाल, कुलदीप रोहिल्ला, पवन धीमान, नीरज पांचाल, संयोजक रामलाल भाटिया और कुलदीप शर्मा मौजूद रहे।
10