फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Old Industrial Area: People have been struggling for facilities for five years

पुराना औद्योगिक क्षेत्र: पांच साल से सुविधाओं के लिए संघर्ष करते रहे लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Old Industrial Area: People have been struggling for facilities for five years
पानीपत। वार्ड-24 में लोगोंं को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस वार्ड में सैनी कॉलोनी समेत नौ कॉलोनी शामिल हैं। कई कॉलोनियों में गंदगी का आलम बना हुआ है। साथ ही गलियों की हालत खस्ताहाल हैं। हर जगह गंदगी से लेकर नालों में गंदा पानी भरा हुआ है। हर जगह गंदगी, कूड़ा फैला होने के कारण लोगोंं को आवाजाही में परेशानी हो रही है। गंदगी के कारण परिवार के लोग बीमार हो रहे है। साथ ही कॉलोनियों में पुराना औद्योगिक क्षेत्र को भी जोड़ा गया है। जिसमें सैकड़ों फैक्ट्री बनी हुई हैं।
विज्ञापन

कोट्स फोटो
सैनी कॉलोनी के सुलेमान ने बताया कि वह कई साल से किराए के मकान में रहता है। कॉलोनी में हर जगह गंदगी फैली हुई है। जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। इस और कोई ध्यान नहीं दे रहा है। पार्षद द्वारा सिर्फ वादे किए जाते है लेकिन कोई विकास कार्य नहीं हो पाया है। सड़कें और गलियां टूटी पड़ी हैं। जिससे लोगों को हादसों का डर सताता रहता है।
विज्ञापन

कोट्स फोटो-
सैनी कॉलोनी के शंकर सिंह ने बताया कि वह पिछले सात साल से यहां परिवार के साथ रह रहा है। वह एक फैक्ट्री में काम करता है। कॉलोनी में पेयजल की समस्या पिछले काफी दिनों से बनी हुई है। जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। वार्ड की कॉलोनियाें में रेलवे ट्रैक के साथ पार्क बनाए गए है। जो कुछ समय बाद ही खस्ताहाल हो गए है। वहां बड़ी मात्रा में कूड़ा और गंदगी फैली रहती है। कॉलोनी के साथ लगती ड्रेन में बड़ी मात्रा में कूड़ा पड़ा हुआ है लेकिन कोई सफाई कर्मचारी सफाई के लिए नहीं पहुंचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स फोटो
हरिनगर के देवेंद्र ने बताया कि वह कॉलोनी की ही एक फैक्ट्री में काम करता है। फैक्ट्री के बाहर लोगों के लिए बैठने का एक स्थान बनाया गया है। जिसके आसपास कुड़ा और गंदगी फैली हुई है। वार्ड में धर्मशाला तो बनाई है लेकिन कोई सुविधा न होने से वे खंडहर में तबदील हो चुके हैं। स्कूलोंं में विद्यार्थियों के बैठने के लिए कोई प्रबंध नहीं है। जिसके कारण उन्हें जमीन पर बैठकर पढ़ाई करनी पड़ती है। नालों की सफाई न होने से गंदा पानी सड़कों पर जमा हो रहा है।

कोट्स
निवर्तमान पार्षद मनजीत कौर ने बताया कि पिछले पांच सालों में वार्ड में कई कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर मूर्त रूप दिया है। जिससे लोगों को सुविधाएं मिली हैं। वार्ड की कॉलोनियों में सीवर और पेयजल पाइप बिछवाई हैं। रेलवे ट्रैक के साथ पार्क का निर्माण किया गया है। जिससे लोगों को सैर करने की सुविधा मिल सकें। स्कूलों में बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किए गए है। वार्ड में एक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed