फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Officials should look at solutions instead of problems: CEO

अधिकारी समस्याओं की तरफ न देखकर समाधान की तरफ देंखे: सीईओ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Officials should look at solutions instead of problems: CEO
पानीपत। जिला सचिवालय के सभागार में शुक्रवार को जनता समाधान शिविर में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेंद्र पाल मलिक ने जन सुनवाई की। एसपी लोकेंद्र सिंह ने पुलिस संबंधी समस्याओं की सुनवाई की। शिविर में लोगों की समस्याओं पर संबंधी अधिकारियों को निदान के निर्देश जारी किए गए। शिविर में कुल 57 शिकायतें पहुंची थी। सीईओ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह समस्याओं की ओर न देखकर समाधान की ओर देखें।
विज्ञापन


जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेंद्र पाल मलिक ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश के लोगों की चिंता करते है जिसके चलते ये समाधान शिविर आयोजित किये जा रहे हैे। इन शिविरों में पुरानी से पुरानी समस्याओं का निदान विभाग के अधिकारियों के सहयोग से हो रहा है। जो लोग समस्याओं को लेकर जूझ रहे थे व समाधान नजर नहीं आ रहा था। अब उनके चेहरे पर खुशी की लहर है व समस्याओं के तत्परता से हो रहे समाधान से उनकी परेशानियां काफी हद तक कम हो गई है। शिविर में यह सोचकर जिले के नागरिक पहुंचते है कि उनकी समस्या का पता नहीं समाधान होगा या नहीं लेकिन अधिकारियों के प्रयासों से उनका यह भम्र उस वक्त टूट जाता है जब अधिकारी उनकी समस्या का तत्काल निपटान करते है।
विज्ञापन


यह पहुंची मुख्य शिकायतें-

- योगिता निवासी भाटिया कॉलोनी ने प्रशासन से प्रार्थना की कि उनकी बेटी की शादी अप्रैल 2024 में हुई थी। विवाह शुगन योजना के लाभ के लिए आवेदन भी किया था। स्वीकृति का मैसेज भी आ गया था लेकिन आज तक उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने संबंधित विभाग को संज्ञान लेने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


- शिकायतकर्ता शीला लिवासी भंढारी ने प्रशासन से प्रार्थना की कि उनके पति की टीबी के चलते मृत्यु हो चुकी है। सरकार द्वारा दीन दयाल योजना के अनुसार 3 लाख रुपये तक लाभ दिया जाता है लेकिन उन्हें किसी भी तरह का लाभ नहीं मिला है। अधिकारी कहते है कि उन्हें दूसरी योजना का लाभ लिया है। उन्होंने बताया कि यह सत्यापित हो चुका है। उसे बकाया राशि दिलवायी जाएं। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने सीएमओ को जांच करने के निर्देश दिए।

- शिकायतकर्ता शर्मिला निवासी हाकिम करतार सिंह चौंक ने प्रशासन से अनुरोध किया कि मुझे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्लाट मिलना था। मुझे बीमार होने के कारण अभी तक यह प्लाट नहीं मिला है। उन्होंने प्रशासन से इसका समाधान करने की प्रार्थना की। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने सीएमसी को जांच करने के निर्देश दिए।

- शिकायतकर्ता यशपाल ने प्रशासन से अनुरोध किया कि सचिवालय की तीसरी मंजिल पर अवैध रूप से कैंटिन चल रही है। उन्होंने प्रशासन से इस पर संज्ञान लेने की प्रार्थना की व बताया कि इससे सचिवालय में चोरी जैसी घटनाएं हो सकती है। पुलिस अधीक्षक ने जांच करने की बात कही।

- सीटीएम टीनू पोसवाल ने समाधान शिविर में अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में समस्याओं का निदान समय पर होता है तो लोगों का प्रशासन के प्रति और विश्वास मजबूत होता है। हम सबने इस विश्वास को कायम रखना है व जन समस्याओं का कम से कम समय में समाधान करना है।

इस मौके पर खजाना अधिकारी हजारा सिंह, डीआरओ रणविजय सिंह सुल्तानिया, सीएमओ डॉ. जंयत आहुजा, डीएफओ विजय लक्ष्मी, जिला रोजगार अधिकारी रीतू चहल, खादय एवं आपूर्ति नियंत्रक नीतू, डीईटीसी पुनित शर्मा, डीईटीसी विरेंद्र ढूल , पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता प्रदीप, जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता संजय शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed