फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Officials are buying 1121 paddy at the same rate as other varieties.

Panipat News: 1121 धान को अन्य किस्म के रेट में खरीद रहे अधिकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Officials are buying 1121 paddy at the same rate as other varieties.
- किसानों को प्रति क्विंटल में हो रहा 500 से 700 रुपये का नुकसान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। मंडियों में 1121 किस्म धान को अन्य किस्म के रेट में खरीदा जा रहा है। जिससे किसानों को प्रति क्विंटल में 500 से 700 रुपये का नुकसान हो रहा है। साथ ही मंडियों में समय पर उठान न होने से धान के ढेर लगे हैं। इससे किसानों को धान रखने के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध नहीं हो पा रही है। मंडियों में धान की खरीद गति नहीं पकड़ पा रही है। किसानोंं को कई दिनों तक मंडियों में ही रहकर धान की रखवाली करनी पड़ रही है। साथ ही अधिकारियों द्वारा धान की जांच कर नमी बताकर खरीद नहीं की जा रही है। मंडियों में अब तक 452565 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। साथ ही मंडियों में 404587 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है।
किसान राजेंद्र, सुरेश और जगदीश ने बताया कि वह पिछले कई दिनों से मंडी में धान लेकर बैठे है लेकिन अभी तक उनके धान की खरीद नहीं की गई है। साथ ही 1121 किस्म धान को अन्य किस्म का धान बताकर कम रेट में खरीद की जा रही है। जिससे उन्हें प्रति क्विंटल में 500 से 700 रुपये का नुकसान हो रहा है। उन्होंने अधिकारियों से जल्द धान की खरीद करने की मांग की है।
विज्ञापन

सचिव, मार्केट कमेटी आशा कुमारी ने बताया कि मंडी में धान की खरीद का कार्य सुचारू रूप से किया जा रहा है। जिससे किसानों को कोई परेशानी न हो। साथ ही मंडी में किसान 1121 किस्म की धान लेकर आ रहे हैं। जो जांच में 1121 की जगह अन्य किस्म की बताई जा रही है। धान की जांच के लिए मंडी में कोई लैब उपलब्ध नहीं है। जिससे धान की जांच की जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed