फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Office in Agro Mall, sewer work in Sector-11-12 will be expedited

Panipat News: एग्रो मॉल में कार्यालय, सेक्टर-11-12 में सीवर कार्य में आएगी तेजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 03:13 AM IST
विज्ञापन
Office in Agro Mall, sewer work in Sector-11-12 will be expedited
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। नगर निगम एग्रो मॉल में कार्यालय बनाने के साथ हाली पार्क को विकसित करने के साथ सेक्टर-11-12 में सीवर लाइन बिछाने के कार्य में तेजी लेकर आएगा। इसके साथ कृष्णपुरा में नई लाइब्रेरी बनाएगा और शहर बाकी हिस्सों में चल रहे विकास कार्यों को तय समय में पूरा कराएगा। ये करीब 50 करोड़ के काम हैं।
मेयर कोमल सैनी ने मंगलवार को देवीलाल कांप्लेक्स स्थित कार्यालय में शहरी विधानसभा से संबंधित विकास कार्यों के लिए तकनीकी विभाग की बैठक ली। उन्होंने विकास कार्यों की फीडबैक ली और कार्यों में गति लाने के साथ गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में मेयर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्थानीय पार्षदों के साथ साथ आमजन की भागीदारी भी सुनिश्चित कर जल्द पूरा करे। मेयर कोमल सैनी ने कहा कि पानीपत ऐतिहासिक नगर होने के साथ साथ औद्योगिक और व्यवसायिक नगर भी है। शहर में विकास की कोई उपयुक्त योजना नहीं बनाई जा सकी थी। अब योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इन कामों पर की गई चर्चा
कृष्णपुरा में करीब 10 करोड़ की लागत से लाइब्रेरी बनाई जानी है। अधिकारियों ने बताया कि इसका टेंडर लगा दिया गया है। ठेकेदार जल्द ही काम शुरू कर देगा। किला लाइब्रेरी को अपग्रेड किया जाना है। इसके मूर्त रूप मिलने के बाद विद्यार्थियों के बैठने की क्षमता दोगुना कर दी जाएगी। एग्रो मॉल में नगर निगम कार्यालय शिफ्ट किया जाना है। लिफ्ट व अन्य कार्य कराना बाकी है। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि इसका टेंडर लगाया गया है। सेक्टर 11-12 के बरसाती पानी की निकासी के लिए पाइपलाइन बिछाई जानी है। स्थानीय लोगों को बारिश के पानी के चलते परेशानी उठानी पड़ रही हैं। हाली पार्क को विकसित किया जाएगा। यह नगर निगम की साख का भी सवाल बना हुआ है। जीटी रोड मलिक पेट्रोल पंप से अग्रसेन चौक तक स्मार्ट रोड बनाई जाएगी। इसके साथ इंडोर स्टेडियम, ऑडिटोरियम, फ्लाईओवर, मॉडल रोड, हाईटेक लाइब्रेरी,अत्याधुनिक फायर स्टेशन व ट्रांसपोर्ट नगर कीर परियोजनाओं पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed