फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   ODF status to Nagar Palika, people forced to defecate in the open

Panipat News: नपा को ओडीएफ का दर्जा, लोग खुले में शौच को विवश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 03:10 AM IST
विज्ञापन
ODF status to Nagar Palika, people forced to defecate in the open
समालखा। नगरपालिका को एक साल पहले ओडीएफ का दर्जा मिल चुका है। यह विडंबना ही है कि शहर के लोग उचित व्यवस्था न हो पाने के कारण खुले में शौच जाने को मजबूर हैं। वहीं नगर पालिका के अधिकारी ओडीएफ प्लस का दर्जा लेने के प्रयास में लगे हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शहर के पुराना बस अड्डा, भापरा मोड़, पुराना थाना व ब्लूजे रोड पर शौच के प्रबंध नहीं होने से लोग खुले में शौच करने को मजबूर हैं। इस दौरान बाजार में खरीदारी करने आई महिलाओं को शर्मसार होना पड़ता है। मुकेश मित्तल, नितिन गोयल, रतन सिंह भटनागर और सूरजभान ने बताया कि शहर के साथ उपमंडल मुख्यालय होने से 84 गांव के लोगों का यहां आना जाना लगा रहता है। खंड के 32 पंचायतों के लोग समालखा के बाजार में खरीदारी करने आते हैं। करीब दस हजार लोगों का आना जाना होने के बाद भी बस अड्डे पर शौचालय नहीं हैं। लोग खुले में शौच करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

सन् 1982 में समालखा कस्बे को नगर पालिका का दर्जा मिला था। उस समय आबादी 20 हजार के करीब थी। आज बढ़कर यह 65 हजार के करीब पहुंच चुकी है। 26 नवंबर 2023 को प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा समालखा को नगर परिषद बनाने की घोषणा भी कर चुके है। दर्जन भर के करीब अवैध कालोनियों की करीब 15 हजार आबादी पालिका में शामिल कर सीमा विस्तार भी किया जा चुका है। कभी भी नगर परिषद बनाने का आदेश जारी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स



शहर के अन्य शौचालय भी बदहाल

शहर को ओडीएफ घोषित कराकर नगर पालिका द्वारा अनाज मंडी, भापरा मोड़, हथवाला मोड़, श्मशान घाट,चुलकाना रोड आदि कम जरूरी जगहों पर ओडीएफ शौचालय करीब पांच वर्ष पहले खरीदकर लगाया गया था जो देखरेख के अभाव में बदहाल हैं। शौचालय में कहीं पानी तो कहीं दरवाजे, टोंटी, शीट तक नहीं हैं। पुराने बस अड्डे पर पुल के नीचे शौचालय बनाने के लिए पालिका के अधिकारी हर बार एनएचएआई से परमिशन की मांग करते है लेकिन आज तक अड्डे पर शौचालय नहीं बना पाई, नगर पालिका प्रधान सचिव एमई जेई के साथ पुराने बस अड्डे पर मुआयना कर चुके है लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ जबकि पानीपत, गन्नौर, मुरथल, कुरुक्षेत्र आदि जगहों पर जीटी रोड फ्लाईओवर के नीचे सरकारी शौचालय बने हुए है। समालखा नगर पालिका प्रधान अशोक कुच्छल ने बताया कि जल्द ही एमएलए व डीसी पानीपत से बात कर समालखा में शौचालय जल्द बनवाए जाएंगे।



वर्जन

पुराने बस अड्डे पर फ्लाईओवर के नीचे शौचालय बनाने के लिए एनएचएआई से मंजूरी नहीं मिली। नपा फ्लाईओवर के नीचे लोगों की सुविधा के लिए मॉड्यूलर टायलेट रखेगा। एक या दो सप्ताह तक मॉड्यूलर शौचालय फ्लाईओवर के नीचे रखा जाएगा। नपा द्वारा एक साल पहले 10 लाख रुपये की लागत से ओडीएफ शौचालयों की मरम्मत कराई गई थी।

गौरव कुमार, कनिष्ठ अभियंता, नगरपालिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed