{"_id":"69c843ce0b2b32342f0230de","slug":"obstacle-in-laying-png-line-in-industrial-area-panipat-news-c-36-1-amb1002-160579-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: इंडस्ट्रियल एरिया में पीएनजी की लाइन बिछाने में रोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: इंडस्ट्रियल एरिया में पीएनजी की लाइन बिछाने में रोड़ा
विज्ञापन
वैभव शर्मा
अंबाला। इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर, साहा में पाइप नेचुरल गैस (पीएनजी) पाइपलाइन बिछाने से पहले ही बड़ी अड़चन सामने आई है। यहां एचपी ऑयल गैस को पहले डिस्ट्रिक्ट रेगुलेटिंग स्टेशन स्थापित करना है। इसके लिए एचएसआईआईडीसी को जमीन उपलब्ध कराने के लिए डिमांड नोट देना है। इन विपरीत परिस्थितियों में एचएसआईआईडीसी मुख्यालय इस फाइल को दबाकर बैठा है।
कई दिनों से गैस की सप्लाई नहीं है और पीएनजी लाइन बिछाने वाली कंपनी विभाग को इस बाबत पत्र भी लिख रही है मगर किसी ने ध्यान नहीं दिया। एचएसआईआईडीसी के एस्टेट मैनेजर नवनीत सचदेवा ने बताया कि वह मुख्यालय से जानकारी लेकर इस काम को तेजी से कराएंगे जिससे पीएनजी की पाइप लाइन बिछ सके।
हरियाणा चैंबर ऑफ काॅमर्स ने की है मांग हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सचिव ने इस संबंध में एचपी ऑयल गैस प्राइवेट लिमिटेड के महाप्रबंधक को पत्र लिखकर जल्द कार्यवाही का आग्रह किया था। चैंबर के पदाधिकारियों का कहना है कि वर्तमान में साहा आईजीसी की दर्जनों इकाइयां अपनी मैन्युफैक्चरिंग ऑपरेशंस के लिए पूरी तरह ईंधन की आपूर्ति पर निर्भर हैं।
विज्ञापन
पाइपलाइन न होने से उद्योगों को वैकल्पिक और महंगे ईंधन का सहारा लेना पड़ रहा है। हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की मांग पर एचपी ऑयल गैस प्राइवेट लिमिटेड ने सकारात्मक रुख दिखाया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि पाइपलाइन बिछाने के लिए जरूरी अनुमतियां प्राप्त कर ली गई हैं। एचपी ऑयल गैस के डिप्टी मैनेजर (मार्केटिंग) की तरफ से उद्योग संचालकों को जानकारी दी गई। इसमें बताया गया है कि साहा क्षेत्र में डिस्ट्रिक्ट रेगुलेटिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए जमीन की प्रक्रिया जारी है।