फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Objections were raised on the documents of 69 houses in Lal Dora at the resolution camp.

Panipat News: समाधान शिविर में लाल डोरा के 69 मकानों के दस्तावेजों पर जताई आपत्ति

Sat, 17 Jan 2026 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 17 Jan 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Objections were raised on the documents of 69 houses in Lal Dora at the resolution camp.
​​शिविर में प्राॅपर्टी आईडी ठीक कराते लोग। स्रोत : निगम - फोटो : 1
पानीपत। नगर निगम द्वारा शुक्रवार को वार्ड-11 की सैनी काॅलाेनी स्थित सैनी धर्मशाला में समाधान शिविर लगाया। इसमें लाल डाेरा में बने मकानाें के दस्तावेजाें की जांच की गई। इनमें 69 मकानों के दस्तावेजाें में कमियां पाई गईं। तहसीलदार वेदराम ने लोगों को कागजों के बारे में विस्तार से बताया। मेयर कोमल सैनी के पैतृक वार्ड में शुक्रवार को समाधान शिविर लगाया गया। नगर निगम से कर अधीक्षक जाेगिंद्र, अधीक्षक मनाेज मिगलानी, जेई विक्रम, चेकर नितिन और कपिल ने टीम के साथ लोगों की समस्या सुनीं।
विज्ञापन

समाधान शिविर में सुबह ही लोग प्रॉपर्टी आईडी और अन्य समस्या लेकर पहुंचे। यहां उनकी समस्याओं का समाधान किया। अधिकारियों ने प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित ज्यादातर शिकायतों का समाधान मौके पर ही कर दिया। बाकी शिकायतों के लिए ऑनलाइन आवेदन कराया और अधिकारियों के स्तर पर ठीक कराने का आश्वासन दिया। शिविर में 69 मकानों के दस्तावेजों पर आपत्ति जताई गई। अधिकारियों ने इनको आवश्यक कागज देने के सुझाव दिए, इनके आधार पर इनमें सुधार किया जाएगा। रमेश और दीपक ने बताया कि शिविर में प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित आवेदन किया था। उनकी नाम और क्षेत्र से संबंधित आपत्ति थी। शिविर में उनकी समस्या का कुछ ही देर में समाधान कर दिया गया जबकि वे इसके समाधान के लिए नगर निगम कार्यालय के कई बार चक्कर काट चुके थे। तेजपाल और नरेंद्र ने बताया कि उनके मकान के कागजों से संबंधित आपत्ति लगाई हैं। वे इनको जल्द ही पूरा कराएंगे।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित शिकायत आ रही थी। निगम द्वारा वार्ड स्तर पर समाधान शिविर लगाया गया है। इसमें लोगों की समस्या का समाधान किया गया है। लोगों की सुविधा के लिए आगे भी शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कोमल सैनी, मेयर।

शिविर में प्राॅपर्टी आईडी ठीक कराते लोग। स्रोत : निगम

शिविर में प्राॅपर्टी आईडी ठीक कराते लोग। स्रोत : निगम- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed