फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Nursing officers went on a two-hour strike for the second consecutive day; patients left waiting for treatment.

Panipat News: नर्सिंग ऑफिसर लगातार दूसरे दिन दो घंटे हड़ताल पर रही, मरीजों को इलाज के लिए इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
Nursing officers went on a two-hour strike for the second consecutive day; patients left waiting for treatment.
हड़ताल पर बैठी नर्सिंग ऑफिसर यूनियन की प्रधान सुमन पोरिया व स्टाफ। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। जिले में नर्सिंग ऑफिसर ने मंगलवार को लगातार दूसरे दिन ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल रखी। ऐसे में मरीजों को इलाज के लिए करीब 30 से 35 मिनट तक इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं सीएचसी और पीएचसी पर मरीजों को ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी। यूनियन ने बुधवार को तीसरे दिन भी दो घंटे की हड़ताल करने की चेतावनी दी है।
नर्सिंग ऑफिसर वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले मंगलवार को नर्सिंग ऑफिसर और नर्सिंग स्टाफ आपातकालीन के बाहर हड़ताल पर 10 से 12 बजे तक बैठे। एसोसिएशन की प्रधान सुमन पोड़िया ने बताया कि नर्सिंग ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन कैथल के आह्वान पर तीन दिवसीय हड़ताल रखी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में नर्सिंग कैडर ट्रांसफर पॉलिसी को लागू कर दिया है। ऐसा नहीं किया जाना चाहिए। इस ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में नर्सिंग कैडर हरियाणा के सभी जिलों में तीन दिवसीय हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में मरीजों को इलाज के लिए करना पड़ रहा इंतजार-

जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों को इलाज के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। नर्सिंग स्टाफ के हड़ताल पर होने से अन्य कर्मचारियों व अधिकारियों के काम बढ़ रहे हैं जिससे मरीजों का इलाज प्रभावित हो रहा है। वार्डों में दाखिल मरीजों को स्टाफ सदस्य के आने व दवा देने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है क्योंकि स्टाफ के हड़ताल पर होने से चिकित्सकों का ओपीडी के साथ वार्ड में मरीजों को दवा देने का काम भी करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. विजय मलिक ने बताया कि नर्सिंग ऑफिसर की दो घंटे की हड़ताल के दौरान इलाज प्रभावित नहीं होने दिया गया। प्रसव विभाग व अन्य सभी विभागों से मुख्य नर्सिंग स्टाफ ही हड़ताल पर रहा है, बाकी स्टाफ ने काम किया है। मरीजों को परेशानी न हो इसका ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed