फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Nursing officer wore black badge and did the work

Panipat News: नर्सिंग ऑफिसर ने काले बिल्ले बांध किया काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 07:04 AM IST
विज्ञापन
Nursing officer wore black badge and did the work
पानीपत। विधानसभा चुनाव से पहले डॉक्टरों समेत स्वास्थ्य कर्मचारियों की विभिन्न विंग अपनी मांगों को लेकर सरकार पर दबाव बनाने में जुटी हैं। फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरकार को मांगे माने जाने तक 26 जुलाई तक का समय दिया है। अब नर्सिंग ऑफिसर ने भी 25 जुलाई को दो घंटे की हड़ताल करने का फैसला किया है।
विज्ञापन

नर्सिंग यूनियन एसोसिएशन ने अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार को काले बिल्ले बांधकर काम किया। इसके बाद उन्होंने जिला नागरिक अस्पताल के गेट पर सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन भी किया। रोष प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान सुमन पोरिया ने की। उन्होंने कहा कि उनकी मांग है कि केंद्र के समान नर्सिंग अलाउंस 7200 रुपये दिए जाएं। नर्सिंग कैंडर को केंद्र के समान ग्रुप सी से ग्रुप बी में शामिल किया जाए। जिससे उनको यथोचित सम्मान मिले। इसके लिए वह 25 जुलाई को दो घंटे हड़ताल पर रहेंगी। सरकार ने उनकी मांगे नहीं मानी तो स्टेट बॉडी 25 जुलाई की शाम को बैठक कर आगामी रणनीति तय करेंगी। इस मौके पर नर्सिंग सोहन, नीलम मल्होत्रा, सुमन अहलावत, कविता रोहिल्ला, प्रदीप , रविंद्र पूजा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed