फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Nursing officer did not know how to operate ventilator, child referred

Panipat News: नर्सिंग ऑफिसर को नहीं चलाना आया वेंटिलेटर, बच्चा रेफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 06:12 AM IST
विज्ञापन
Nursing officer did not know how to operate ventilator, child referred
पानीपत। डॉक्टरों की हड़ताल से मरीजों की जान पर बनी है। अंसल में एक निजी स्कूल के पास झुग्गी में रहने वाला 10 साल का कृष्ण जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। उसको सांप के काटने के चलते वीरवार देर शाम को आईसीयू में वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया था। डॉक्टर ने इमरजेंसी में आकर उसकी जांच करने से इंकार कर दिया। नर्सिंग ऑफिसरों को वेंटिलेटर नहीं चलाना आता था। इलाज के अभाव में उसकी स्थिति बेहद गंभीर हो गई।
विज्ञापन

कृष्ण की मां आशा देवी रात भर नर्सिंग ऑफिसर को इलाज करने की गुहार लगाती रही। सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। परिजन उसे एक निजी अस्पताल में लेकर गए हैं। बिहार के लखीसराय जिले के गांव बरिहारा निवासी आशा देवी ने बताया कि वह अंसल में एक निजी स्कूल में काम करती है। वह यहीं नजदीक एक झुग्गी में रहती है। उसका 10 साल का बेटा कृष्ण बुधवार रात को उसके साथ सोया था। वह वीरवार सुबह सात बजे उठा तो उसकी गर्दन में दर्द होता मिला। उसकी आंखें भी सूज गई थी। उसकी गर्दन पर दो छोटे निशान थे। यहां लोगों ने उसे बताया कि इसको सांप ने काटा है। वह कृष्ण को लेकर जिला नागरिक अस्पताल पहुंची। यहां पर पता चला कि डॉक्टरों की हड़ताल है। बाद में उसे वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया। उसकी हालत बेहद गंभीर है। डॉक्टर ने इलाज करने से इंकार कर दिया। आईसीयू में वीरवार को पहली बार वेंटिलेटर सेवा शुरू की गई थी। वेंटिलेटर सिर्फ दो डॉक्टर संचालित करना जानते हैं। डॉक्टर हड़ताल पर हैं। नर्सिंग ऑफिसर को वेंटिलेटर चलाने का प्रशिक्षण नहीं है। आईसीयू शुरू होने से पहले ही वेंटिलेटर पर पहला केस यहां से रेफर हो गया। सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि बच्चे की हालत गंभीर है। उसको रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। डॉक्टर हड़ताल पर है, इसलिए परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed