फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Number of students increased in government schools

Panipat News: राजकीय स्कूलों बढ़ी छात्रों की संख्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 06:38 AM IST
विज्ञापन
Number of students increased in government schools
पानीपत। जिले को ड्राॅप-आउट करने और राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए जिला शिक्षा विभाग द्वारा चलाया जा रहा शिक्षा रथ अभियान रंग ला रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा के नेतृत्व में चलाए जा रहे शिक्षा रथ अभियान का ही परिणाम है कि गत शैक्षणिक वर्ष की तुलना में राजकीय विद्यालयों में 6234 विद्यार्थियों की संख्या बढ़ चुकी है। गत शैक्षणिक वर्ष में जिले के राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या 103191 थी जो अब बढ़कर 109425 पहुंच चुकी है। शिक्षा अधिकारियों के अनुसार अभियान जारी है जिससे विद्यार्थियों की संख्या में ओर अधिक इजाफा हो सकता है।
विज्ञापन


शिक्षा रथ अभियान की शुरूआत ग्रीष्मकालीन अवकाश से पहले मई में की गई थी। मई में तापमान एकाएक बढ़ने की वजह से स्कूल समय से पहले बंद हो गए थे। इससे शिक्षा रथ अभियान भी प्रभावित हुआ था। ग्रीष्मावकाश के बाद अब स्कूलों में पढ़ाई को पटरी पर लाने के साथ-साथ व्यवस्था के स्तर पर जिला शिक्षा विभाग ने उस कमी को भी दूर कर लिया है जो पिछले तीन शैक्षणिक सत्र से जिला को पिछड़ेपन का अहसास करवा रही थी। सामूहिक स्तर पर विभाग की हर इकाई द्वारा बाल वाटिका से लेकर कक्षा 12वीं तक हुए प्रयास के बाद यह संभव हो पाया है कि विद्यार्थियों की संख्या पिछले रिकार्ड से 6234 ज्यादा हो गई है। प्रक्रिया के तहत दाखिले अभी भी चल रहे हैं।
विज्ञापन



विभाग की इस उपलब्धि पर डीसी वीरेंद्र सिंह दहिया एवं जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने विभाग में सभी को शुभकामनाएं देते हुए प्रेरित किया है। साथ ही कहा, अब विद्यार्थियों की पढ़ाई में भी निरंतरता बनाए रखते हुए बेहतर प्रयास करने है।
विज्ञापन
विज्ञापन



शिक्षा रथ अभियान से जुुड़े शिक्षकों बोधराज व हरिओम ने बताया कि मई में ग्रीष्मावकाश निर्धारित समय से पहले करना पड़ा। उन दिनों में तापमान 45 डिग्री तक जा पहुंचा था। साथ ही 25 मई को लोकसभा के चुनाव हुए थे। मतदान केंद्रों के रूप में स्कूलों का इस्तेमाल होने एवं स्टाफ की चुनाव में ड्यूटी रहने की वजह से भी दाखिला प्रक्रिया कुछ हद तक प्रभावित रही। अब स्कूल खूलने के बाद प्रयास है कि आने वाले दिनों में टारगेट से और ज्यादा आगे बढ़ा जाएगा। इसका कारण है कि आरटीई एक्ट की वजह से कक्षा पहली से आठवीं तक दाखिला लेने की कोई अंतिम तिथि नहीं होती।





सत्र अनुसार जिले के राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या-
सत्र विद्यार्थियों की संख्या
2019-20 .... 92489
2020-21 .... 97754
2021-22 .... 113524
2022-23 .... 111898
2023-24 .... 103191
12-07-2024 को .... 106699
ऑफलाइन .... 2726
12 जुलाई को सकल योग .... 109425
छात्रों में बढ़ाेतरी .... 6234
---------------


कक्षावार जिले में छात्रों की संख्या
कक्षा छात्रों की संख्या
बालवाटिका .... 2953
पहली .... 5209
दूसरी .... 7563
तीसरी .... 9431
चौथी .... 10114
पांचवीं .... 10401
छठी .... 10197
सातवीं .... 9732
आठवीं .... 10247
नौवीं .... 9350
10वीं .... 7557
11वीं .... 7796
12वीं .... 6149
कुल .... 106699
ऑफलाइन .... 2726
कुुल .... 109425


वर्जन-
राजकीय स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ाने व जिले को जीरो ड्रॉप-आऊट करने के लिए शिक्षा रथ अभियान चलाया जा रहा है। विभाग द्वारा किए गए प्रयासों से हमारा परीक्षा परिणाम भी पहले से सुधरा है। ग्रीष्म अवकाश के दिन ज्यादा होने की वजह से कुछ दिक्कत जरूर आईं। लेकिन, टीम अब उत्साह के साथ फील्ड में जुटी हैं। विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने के संकल्प के साथ प्रत्येक व्यक्ति कार्य कर रहा है। आने वाले दिनों में स्कूलों में विद्यार्थियों यह संख्या और भी बढ़ेगी।
- राकेश बूरा, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed