फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Now, you will be able to check seat availability from the comfort of your home.

Panipat News: यूजी दाखिला प्रक्रिया हुई और पारदर्शी, अब घर बैठे देख सकेंगे सीटों की उपलब्धता

Mon, 22 Jun 2026 02:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Mon, 22 Jun 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Now, you will be able to check seat availability from the comfort of your home.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पानीपत। उच्च शिक्षा विभाग ने स्नातक दाखिला प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और छात्र हितैषी बनाने के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर रियल टाइम सीट वैकेंसी की सुविधा शुरू की है। अब विद्यार्थी घर बैठे यह जानकारी प्राप्त कर सकेंगे कि किस कॉलेज और किस पाठ्यक्रम में कितनी सीटें उपलब्ध हैं और कितनी सीटों पर दाखिले हो चुके हैं।

नई व्यवस्था के तहत प्रदेश के लगभग 340 सरकारी और गैर-सरकारी कॉलेजों की जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रहेगी। पोर्टल पर सीटों की स्थिति लगातार अपडेट होती रहेगी, जिससे विद्यार्थियों को दाखिले से संबंधित सही और ताजा जानकारी मिल सकेगी। विभाग का मानना है कि इससे विद्यार्थियों को अनावश्यक भ्रम से राहत मिलेगी और वे उपलब्ध सीटों के अनुसार अपने विकल्प तय कर सकेंगे।
विज्ञापन


इसके साथ ही पोर्टल पर पिछले शैक्षणिक सत्र की कट ऑफ रिपोर्ट भी उपलब्ध कराई गई है। इससे विद्यार्थियों को यह समझने में आसानी होगी कि किस कॉलेज और कोर्स में पिछले वर्ष कितनी मेरिट पर दाखिले हुए थे। विशेषज्ञों का मानना है कि यह सुविधा विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक योग्यता के अनुरूप बेहतर विकल्प चुनने में मदद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर, विद्यार्थियों की सुविधा को देखते हुए उच्च शिक्षा विभाग ने यूजी दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि तीसरी बार बढ़ाकर 30 जून कर दी है। ऐसे विद्यार्थी जो किसी कारणवश अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, उन्हें अब एक और अवसर मिल गया है। कॉलेजों को उम्मीद है कि सीयूईटी-यूजी परिणाम घोषित होने के बाद आवेदन प्रक्रिया और तेज होगी। जिले के 15 कॉलेजों में 11340 सीटों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है।


विद्यार्थियों को मिलेंगे ये लाभ

रियल टाइम सीट वैकेंसी की जानकारी।

कॉलेजवार और कोर्सवार सीटों का विवरण।

पिछले वर्ष की कट ऑफ रिपोर्ट उपलब्ध।

मेरिट के अनुसार बेहतर विकल्प चुनने में सुविधा।

आवेदन प्रक्रिया में पारदर्शिता और समय की बचत।

वर्जन-

रियल टाइम सीट वैकेंसी और कटऑफ रिपोर्ट की सुविधा विद्यार्थियों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी। इससे वे दाखिले से जुड़ा निर्णय अधिक सोच-समझकर ले सकेंगे और कॉलेज चयन में पारदर्शिता भी बढ़ेगी।

सुभाष जागलान, प्राचार्य, देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed