फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Now there is no relationship between husband and wife... social media is mixing poison

Panipat News: अब पति-पत्नी के बीच वो नहीं...सोशल मीडिया घोल रहा जहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Mar 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
Now there is no relationship between husband and wife... social media is mixing poison
पानीपत। पति-पत्नी के बीच विवाद का बड़ा कारण वो (दूसरी महिला या पुरुष) माना जाता है, लेकिन आजकल यह जगह सोशल मीडिया ने ले ली है। कम से कम सिविल अस्पताल स्थित सुकून केंद्र के आंकड़े तो यही बयां कर रहे हैं, जहां पिछले सात साल में 1057 परिवारों के टूटने का कारण सोशल मीडिया रहा है।
विज्ञापन

मॉडल टाउन के युवक की छह माह पहले शादी हुई थी। इसके बाद 15 दिन तक सब ठीक चलता रहा। फिर पति मोबाइल में अधिक व्यस्त रहने लगा। वह फेसबुक और इंस्टाग्राम चलाता रहता था। पत्नी ने कई बार उसको टोका, लेकिन नहीं माना। इसके बाद पत्नी उस पर शक करने लगी। यह विवाद घरेलू हिंसा में बदल गया। दोनों की काउंसिलिंग की गई, लेकिन बात नहीं बनी और उन्होंने एक दूसरे के साथ रहने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

परिवार से ज्यादा समय फेसबुक पर बिताती थी:
देशराज कॉलोनी निवासी युवक ने बताया कि एक साल पहले उसकी शादी हुई थी। वह ड्यूटी पर जाता तो उसकी पत्नी सारा दिन फेसबुक पर व्यस्त रहती थी। ऐसे में उसे शक था कि वह किसी से बात करती रहती है। वह उसका मोबाइल लेता तो झट से छीन लेती थी। उसने कई बार उसको टोका, लेकिन नहीं मानी। उसने पत्नी को डांटा तो वह घर छोड़कर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया के कारण घरेलू हिंसा के भी मामले बढ़े हैं। आंकड़ों के अनुसार अब तक 16 महिलाएं आत्महत्या का प्रयास कर चुकी हैं। एक महिला जान गवां चुकी है। सिविल अस्पताल स्थित सुकून केंद्र में 371 परिवारों को बसाने के प्रयास में अभी काउंसिलिंग की जा रही है।

हर रोज औसतन एक दंपती की काउंसिलिंग करते हैं। आने वाले केसों में 99 प्रतिशत सोशल मीडिया या मोबाइल के अधिक प्रयोग से संबंधित होते हैं। सोशल मीडिया के कारण रिश्तों में दरार पड़ रही है।
धर्मबीर सिंह, काउंसलर, सूकुन सेंटर, सिविल अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed