फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Now the medical bills of all corona patients will be investigated, the administration has constituted a committee

महामारी को अवसर में बदलने वाले निजी अस्पतालों और लैब पर होगी कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Now the medical bills of all corona patients will be investigated, the administration has constituted a committee
कोरोना काल में जिन अस्पतालों या लैब ने इलाज या टेस्टिंग के नाम पर लोगों से निर्धारित रेटों से ज्यादा पैसे ऐंठे हैं, उन पर अब जिला प्रशासन कार्रवाई करने जा रहा है। इसके लिए प्रशासन ने एक कमेटी गठित की है। ये कमेटी अब जिले के उन सभी निजी अस्पतालों और लैब में कोरोना का इलाज और टेस्टिंग करवा चुके मरीजों के बिलों की जांच करेगी।
विज्ञापन

इसके लिए डीसी धर्मेंद्र सिंह ने कमेटी में आईटीआई के प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार को कार्यकारी मजिस्ट्रेट तैनात किया है। इनके अलावा उप सिविल सर्जन डॉ. नवीन सुनेजा, डीएसओ डॉ. सुनील संदुजा, एनओ डॉ. अमित मुहाल और एसएमओ डॉ. श्यामलाल बतौर मेडिकल ऑफिसर शामिल किया है। उपायुक्त ने बताया कि निर्धारित रेट से ज्यादा पैसे लेने के बारे में मिली शिकायतों का समाधान करने के लिए सरकार द्वारा बिलों की जांच करवाने का निर्णय लिया गया है। अगर जांच में किसी भी डायग्नोस्टिक लैब और अस्पताल में रोगी से टेस्टिंग के लिए अधिक पैसे वसूलना पाया गया तो उसे कारण बताओ नोटिस जारी करने के बाद आपदा प्रबंधन अधिनियम एवं अन्य कानूनों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिले का रिकवरी रेट बढ़कर हुआ 96 प्रतिशत से ऊपर
उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में रिकवरी रेट 96 प्रतिशत से ऊपर आ गया है। हालात नियंत्रण में आ गए हैं। जिले का पॉजिटिव रेट 9.3 प्रतिशत रह गया है। इसमें भी आगे जाकर धीरे-धीरे सुधार होगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे मास्क पहनना बिल्कुल न छोड़ें। भीड़-भाड़ के इलाकों में जाने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed