फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Now the city's pollution will reduce on the lines of Andhra Pradesh

Panipat News: अब आंध्र प्रदेश की तर्ज पर कम होगा शहर का प्रदूषण, स्वच्छ हवा में लोग ले सकेंगे सांस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
Now the city's pollution will reduce on the lines of Andhra Pradesh
पानीपत। प्रदूषण के मामले में देश के सबसे प्रदूषित शहरों में प्रदेश के पानीपत समेत कई शहरों का नाम शामिल हैं। इनके दूषित आबोहवा को स्वच्छ करने के लिए प्रदेश सरकार आंध्र प्रदेश की तर्ज पर अलग से ग्रीनिंग एंड ब्यूटीफिकेशन काॅरपोरेशन का गठन कर सकती है। ये काॅरपोरेशन कैसे काम करता है, इसकी उपलब्धियां और कार्यप्रणाली की रूपरेखा जानने के लिए प्रदेश के छह नगर निगमों के आठ कार्यकारी अभियंताओं को आंध्र प्रदेश के ग्रीनिंग एंड ब्यूटीफिकेशन काॅरपोरेशन में एक सप्ताह तक प्रशिक्षण लेने के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि प्रशिक्षण ले रहे ये कार्यकारी अभियंता प्रदेश में कम खाली जगहों पर हरियाली को कैसे बढ़ाया जा सकता है। प्रदेश भर में अतिक्रमण से ढकी ग्रीन बेल्ट का उपयोग कैसे हो सकता है। प्रदेश भर में एयर गन से पानी की बौछारों का छिड़काव कर कैसे और कितना वातावरण स्वच्छ किया जा सकता है। प्रदूषण को कम करने संबंधी रिपोर्ट एक सप्ताह के अंदर सरकार को सौंपेंगे।
विज्ञापन


स्वच्छ हवा और हरियाली पर रहेगा फोकस
इस प्रोजेक्ट के लिए प्रदेश के गुरुग्राम, सोनीपत, अंबाला, करनाल, यमुनानगर, हिसार और पानीपत नगर निगम से आठ कार्यकारी अभियंताओं को शामिल किया गया है। इनमें पानीपत नगर निगम से एक्सईएन राहुल पूनिया को भी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। देश भर में पानीपत प्रदूषण के मामले में 11 वें नंबर पर आ चुका है। वहीं, प्रदश स्तर की बात करें तो गुरुग्राम के बाद दूसरे नंबर पर सबसे प्रदूषित शहर है। यहां अक्तूबर से दिसंबर तक एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी एक्यूआई 400 पर तक पहुंच जाता है। अधिकारियों की रिपोर्ट शहर में खाली पड़ी जमीनों पर हरियाली को बढ़ावा देने के काम, शहर में कम से कम जगह पर ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाने, हवा में फैले प्रदूषण के कणों के निस्तारण के लिए एयरगन का इस्तेमाल करने, रोड किनारे धूल और मिट्टी को हटाने, अतिक्रमण और कब्जों से मुक्त कर ग्रीन बेल्ट को हरियाली का हब बनाने की जानकारी सरकार को देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन:
बड़े स्तर पर होगी शुरुआत : एक्सईएन
आंध्र प्रदेश की तर्ज पर प्रदेश सरकार भी ग्रीनिंग एंड ब्यूटीफिकेशन कारपोरेशन का गठन कर सकती है। इसकी बड़े स्तर पर शुरुआत होगी। प्रदूषण कम करने की मुहिम में आम लोगों को भी जोड़ा जाएगा। प्रदेश के आठ कार्यकारी अभियंता इसका प्रजेंटेशन तैयार कर रहे हैं। जिसको एक सप्ताह में सरकार को सौंपा जाएगा।
राहुल पूनिया, एक्सईएन, नगर निगम पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed