फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Now the admission round will start in colleges

अब कॉलेजों में शुरू होगा एडमिशन का दौर...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Now the admission round will start in colleges
पानीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के बाद सीबीएसई ने भी 10वीं, 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। अब कॉलेजों में यूजी कक्षा में दाखिले का दौर शुरू होगा। उच्चतर शिक्षा निदेशालय सीबीएसई के परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहा था। अब निदेशालय की ओर से दाखिले का शेड्यूल शीघ्र जारी किया जा सकता है। संभावना जताई जा रही है कि जुलाई के अंतिम सप्ताह या अगस्त के पहले सप्ताह में कॉलेजों में दाखिले का शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। शिक्षा विशेषज्ञों के अनुसार इस बार यूजी कक्षाओं में दाखिले के लिए विद्यार्थियों को ज्यादा परेशानी नहीं आएगी।
विज्ञापन

बता दें कि इस बार 15724 विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा की परीक्षा पास की है। इसमें हरियाणा बोर्ड के 10749 विद्यार्थी और सीबीएसई के 4975 विद्यार्थी शामिल हैं। वहीं, जिले के 5 राजकीय, 5 एडेड और 10 सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में यूजी की करीब 13270 सीटें हैं। वहीं जिले के राजकीय कॉलेजों में इस बार 400 सीटें बढ़ा दी गई हैं। इसलिए इस बार दाखिले के लिए ज्यादा मारामारी नहीं रहेगी।
विज्ञापन

कोरोना की वजह से गड़बड़ा गया था शेड्यूल
कोरोना संक्रमण के कारण कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू होने का शेड्यूल पिछले दो साल से गड़बड़ा गया है। पहले उच्चतर शिक्षा विभाग जून के पहले या दूसरे सप्ताह में दाखिले के लिए शेड्यूल जारी कर देता था। अगस्त के पहले सप्ताह में दाखिले की पूरी प्रक्रिया पूरी करने के साथ ही सत्र शुरू हो जाता है। इस बार भी दाखिले की प्रक्रिया दो महीने देरी से शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ाई के लिए दिल्ली या चंडीगढ़ का रुख करते हैं करीब 20 प्रतिशत विद्यार्थी
शिक्षा विशेषज्ञों की मानें तो 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद करीब 20 से 25 प्रतिशत विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली या चंडीगढ़ में चले जाते हैं। इस बार भी 20 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थियों का उच्च शिक्षा के लिए बड़े शहरों की ओर रूख करने की संभावना है। कुछ विद्यार्थी आर्थिक तंगी या अन्य कारण से आगे की पढ़ाई छोड़ देते हैं। वहीं, कुछ विद्यार्थी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों की ओर रुख करते हैं। ऐसे में कॉलेजों में दाखिले का दबाव कम रहने की संभावना है।

...
प्रमुख कॉलेजों में सीटों की स्थिति-
कॉलेज सीटें
आर्य कॉलेज - 2100
एसडी कॉलेज - 2000
आईबी कॉलेज - 1700
राजकीय महाविद्यालय पानीपत - 940
राजकीय कन्या महाविद्यालय मतलौडा- 580
राजकीय महाविद्यालय इसराना - 390
राजकीय महाविद्यालय, बापौली - 640
वैश्य कॉलेज समालखा -440
जीए कॉलेज समालखा - 400
आर्य आदर्श कन्या महाविद्यालय मतलौडा - 950
देवी लाल कॉलेज सिवाह - 320
गीता डिग्री कॉलेज - 1590
पाइट कॉलेज - 400
एपिट कॉलेज - 420
पाइट कॉलेज - 400
जीडीआर कॉलेज - 150
वर्जन-
हरियाणा बोर्ड व सीबीएसई का परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद अब उच्चतर शिक्षा निदेशालय द्वारा कॉलेजों में दाखिले का शेड्यूल जारी किया जाएगा। विभाग द्वारा जुलाई के अंत या अगस्त के प्रथम सप्ताह में शेडयूल जारी करने की संभावना है।
- डॉ. जगदीश गुप्ता, प्राचार्य, आर्य महाविद्यालय, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed