फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Now students will start the day by reading newspaper

Panipat News: अब विद्यार्थी समाचार पत्र पढ़कर करेंगे दिन की शुरुआत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Now students will start the day by reading newspaper
पानीपत। शिक्षा विभाग अब सरकारी स्कूलों में प्रात: काल की सभा के दौरान दैनिक समाचार पत्र पढ़ने की पहल करेगा। इसका उद्देश्य छात्रों को देश विशेष की घटनाएं, नए आविष्कार समेत तमाम पहलुओं पर ज्ञान देना होगा। इसके लिए शिक्षा विभाग निदेशालय से पत्र जारी हो चुके हैं। अध्यापकों ने इस पहल की सराहना की है।
विज्ञापन

संयुक्त राज्य परियोजना निदेशक डॉ. मयंक वर्मा द्वारा एक पत्र जारी किया गया है। डॉ. मयंक वर्मा ने कहा कि वे विडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से मार्गदर्शन करेंगे। इस पहल की शुरूआत विद्यार्थियों में समसामयिक घटनाओं की जानकारी, सोच और आलोचनात्मक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने के लिए की गई है। इससे विद्यार्थियों के सामान्य ज्ञान में भी वृद्धि होगी। जिले के शिक्षा मौलिक अधिकारी राकेश बूरा ने बताया कि जिले में पहले ही इस पहल की शुरूआत की जा चुकी है। अनेक विद्यालयों में प्रात:काल की सभा के दौरान बच्चों को दैनिक समाचार पढ़कर सुनाए जाते हैं। जिससे विद्यार्थियों की इच्छा शक्ति भी प्रोत्साहित हो रही है और उनके सामान्य ज्ञान में भी वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed