फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Now students will be able to get higher education from extension center of ITI

अब आईटीआई में भी उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 02:39 AM IST
विज्ञापन
Now students will be able to get higher education from extension center of ITI
पानीपत। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने आईटीआई के विद्यार्थियों को कौशलपरक शिक्षा के साथ-साथ अब उच्च अकादमिक शिक्षा देने की दिशा में कदम बढ़ाया है। इसके तहत इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) ने प्रदेश के तीन आईटीआई में विस्तार केंद्र खोलने का आदेश दिया है। इन आईटीआई में राजकीय आईटीआई जींद, राजकीय आईटीआई रावलधी जिला चरखी दादरी और राजकीय आईटीआई पानीपत शामिल हैं।
विज्ञापन

इग्नू द्वारा 10वीं के बाद आईटीआई से दो वर्षीय कोर्स करने वाले विद्यार्थियों को 12वीं के समकक्ष मान्यता दी है और इसके आधार पर वे स्नातक स्तर के किसी भी कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। इससे न केवल आईटीआई के विद्यार्थियों के साथ-साथ आसपास व जिले के लाखों युवाओं को भी फायदा होगा। उन्हें इग्नू से विभिन्न तरह की डिग्री या डिप्लोमा करने के लिए बाहर चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
विज्ञापन

दो अगस्त को कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा के सहायक निदेशक मनोज सैनी और राजकुमार ने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी का विस्तार केंद्र करनाल और चंडीगढ़ के उच्चाधिकारियों से सामंजस्य स्थापित करते हुए वीडियो कांफ्रेंसिंग का आयोजन किया था, जिसमें प्रदेश के 22 राजकीय आईटीआई के मुखिया ने भाग लिया था। इसमें अधिकारियों ने विश्वविद्यालय द्वारा करवाए जा रहे दूरस्थ व अन्य प्रकार के विभिन्न डिग्री व कोर्सों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है इग्नू विश्व में अलग पहचान रखता है। यह न केवल देश बल्कि विदेश के युवाओं को भी विभिन्न तरह की उच्च शिक्षा दे रहा है। विश्वविद्यालय ने देश व विदेश में अपने विस्तार केंद्र स्थापित किए हैं। उन्होंने बताया कि आज भी हरियाणा में इग्नू के विस्तार केंद्रों की कमी खल रही थी।
कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल प्रदेश के तीन आईटीआई को विश्वविद्यालय का विस्तार केंद्र बनाया गया है। अन्य आईटीआई को भी इन केंद्रों से जोड़ा जाएगा ताकि विद्यार्थियों को फायदा हो।

वर्जन-
कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग से प्राप्त से इग्नू द्वारा पानीपत, जींद और रावलधी आईटीआई में विस्तार केंद्र स्थापित करने के बारे में सूचना मिली है। इससे अन्य आईटीआई जुड़ने से आईटीआई के लाखों युवाओं व फैकल्टी को उच्च शिक्षा प्राप्त करने का मौका घर पर ही मिलेगा।
- डॉ. कृष्ण कुमार, जिला नोडल अधिकारी एवं प्राचार्य, राजकीय आईटीआई, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed