{"_id":"613e6cf68ebc3edacc1bc54e","slug":"now-students-can-deposit-fees-till-18-panipat-news-knl8300065","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब विद्यार्थी 18 तक जमा कर सकते हैं फीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब विद्यार्थी 18 तक जमा कर सकते हैं फीस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उच्चतर शिक्षा निदेशालय (डीएचई) ने पहली कट ऑफ लिस्ट को रद्द कर दिया है। अब रविवार रात या सोमवार को नए सिरे से पहली कट ऑफ लिस्ट जारी की जा सकती है। माना जा रहा है कि कट ऑफ लिस्ट में हुई गड़बड़ी के कारण कट ऑफ को रविवार को पोर्टल से हटा लिया गया है। वहीं, विभाग ने फाइनल मेरिट लिस्ट जारी करने का नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। वहीं, विभाग ने पहली वरीयता सूची के आधार पर फीस जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 18 सितंबर कर दी है। अब फाइनल वरीयता सूची जारी होने के कारण हाई और लो कट ऑफ की स्थिति साफ हो सकेगी।
उल्लेखनीय है कि सीबीएसई तथा हरियाणा बोर्ड द्वारा 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी किए जाने के बाद उच्चतर शिक्षा विभाग ने 16 अगस्त से यूजी के लिए दाखिले की प्रक्रिया शुरू की थी। जिले के 14 राजकीय, एडेड और सेल्फ फाइनेंस कॉलेज की 10860 सीटों के लिए करीब 14 हजार बच्चों ने आवेदन किया था। आवेदन की प्रक्रिया में शुरू से ही तकनीकी खामियां आ रही थीं। इसलिए विभाग ने आवेदन की अंतिम तिथि में भी दो बार बदलाव किया था। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को 6 सितंबर को लॉक कर दिया था। जारी शेड्यूल के अनुसार 11 सितंबर को विभाग ने पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी। विभाग ने बीकॉम, बीबीए सहित सभी वोकेशनल कोर्स की हाई और लो कटऑफ लिस्ट अपने पोर्टल पर अपलोड कर दी लेकिन बीए की कटऑफ लिस्ट नहीं की। इस कारण विद्यार्थी कला संकाय की मेरिट सूची का इंतजार कर रहे थे। वहीं, पहली कट ऑफ लिस्ट के अनुसार फीस जमा करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर थी। इस कारण बच्चों में परेशानी बढ़ती जा रही थी। उनके पास फीस जमा करने के लिए वक्त धीरे-धीरे कर कम हो रहा था। इसलिए फीस जमा कराने की तिथि भी बढ़ाकर 18 सितंबर की गई है।
- नए सिरे से जारी किया जाएगा शेड्यूल
विभाग सूत्रों के अनुसार फाइनल मेरिट सूची नए सिरे से अपलोड की जाएगी। छात्र संगठन इनसो ने भी इसको लेकर आवाज उठाई थी। विभाग ने अब पहली लिस्ट के नाम आने वाले बच्चों को फीस जमा करने के लिए तीन दिन और दे दिए हैं। शेड्यूल के अनुसार दूसरी मेरिट सूची 17 सितंबर को जारी की जानी थी लेकिन पहली मेरिट लिस्ट के बाद अब दूसरी मेरिट लिस्ट कब जारी होगी, इसको लेकर विद्यार्थियों में संशय बना हुआ है। विभाग भी अब शेड्यूल में बदलाव कर रहा है।
विज्ञापन
- विद्यार्थियों को नहीं मिल सका स्पोर्टस का वेटैज
विभागीय सूत्रों के अनुसार बीए की कटऑफ के साथ विभिन्न कोर्सेस की कट ऑफ लिस्ट में काफी गड़बड़ी थी। अधिकतर विद्यार्थियों को खेल कोटे के 5 नंबर का लाभ नहीं मिल सका था। इसके पीछे विभाग द्वारा खेल फेडरेशन की वैध सूची को पोर्टल पर अपलोड नहीं किया जाना प्रमुख कारण बताया जा रहा है। दस्तावेजों की वेरिफिकेशन करते वक्त टीम यह जांच भी नही कर पाई कि विद्यार्थियों को स्पोर्ट्स क्लब द्वारा अपलोड किया गया प्रमाण पत्र वैध है नहीं। इसलिए उन्होंने यह अंक अपडेट नहीं किए।
वर्जन-
उच्चतर शिक्षा निदेशालय द्वारा शनिवार को जारी की गई पहली कट ऑफ को पोर्टल से हटा लिया है। नई सूची रविवार रात या सोमवार को जारी की जा सकती है। वहीं, फीस जमा करवाने की तिथि भी 15 सितंबर से बढ़ाकर 18 सितंबर कर दी गई है। आगामी शेड्यूल को लेकर विभाग के दिशा-निर्देशों का इंतजार किया जा रहा है।
- डॉ. जगदीश गुप्ता, प्राचार्य, आर्य महाविद्यालय, पानीपत।