फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Now patients will get breakfast in ayurvedic hospital

Panipat News: अब आयुर्वेदिक अस्पताल में रोगियों को मिलेगा नाश्ता

Wed, 03 Sep 2025 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Wed, 03 Sep 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Now patients will get breakfast in ayurvedic hospital
कुरुक्षेत्र। मरीजों को दूध और खाद्य सामग्री वितरित करते सदस्य। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के आयुर्वेदिक अस्पताल में अब रोगियों को नाश्ता भी उपलब्ध कराया जाएगा। हरियाणा पुलिस एवं आमजन के सहयोग से संचालित रोटी बैंक कुरुक्षेत्र ने यह नई पहल शुरू की है। इसके तहत अस्पताल में भर्ती मरीजों को प्रतिदिन 250 एमएल दूध सहित पौष्टिक खाद्य सामग्री दी जाएगी। इस पहल से न केवल मरीजों को पौष्टिक आहार मिलेगा बल्कि उनके आर्थिक बोझ में भी कमी आएगी।
कुलपति प्रो. वैद्य करतार धीमान ने कहा कि हरियाणा पुलिस की ओर से संचालित रोटी बैंक जरूरतमंद लोगों को भोजन ही नहीं बल्कि बच्चों को पाठ्य सामग्री व अन्य जरूरी सामान भी उपलब्ध करा रहा है। यह समाज सेवा का अनुकरणीय उदाहरण है। कुलसचिव प्रो. ब्रिजेंद्र तोमर ने कहा कि यह सेवा वास्तव में मानवीय मूल्यों को जीवंत करती है। रोगियों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना न केवल उनके स्वास्थ्य के लिए उपयोगी है बल्कि उनके परिवारों को भी बड़ी राहत देता है।
विज्ञापन


अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. राजा सिंगला ने कहा कि रोटी बैंक की यह पहल मरीजों के लिए बहुत ही सराहनीय कदम है। अस्पताल में भर्ती रोगियों को पौष्टिक आहार और दूध उपलब्ध होना उनके उपचार की प्रक्रिया को और भी प्रभावी बनाएगा। हरियाणा पुलिस और समाजसेवियों की ओर से चलाई जा रही यह मुहिम सामाजिक उत्तरदायित्व और मानवता का बेहतरीन उदाहरण है, जिससे निश्चित ही मरीजों को स्वास्थ्य लाभ में मदद मिलेगी। विवि ने रोटी बैंक के संस्थापक पूर्व आईजी श्रीकांत जाधव, डॉ. अशोक वर्मा, भारतेंदु हरीश, राज कुमारी सहित अन्य सदस्यों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। मरीजों को दूध और खाद्य सामग्री वितरित करते सदस्य। स्वयं

कुरुक्षेत्र। मरीजों को दूध और खाद्य सामग्री वितरित करते सदस्य। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed