फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Now Panipat Corporation on the radar of Vigilance and CM Flying

अब विजिलेंस और सीएम फ्लाइंग के रडार पर पानीपत निगम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Now Panipat Corporation on the radar of Vigilance and CM Flying
पानीपत। नगर निगम के सदन में भ्रष्टाचार को लेकर हुए हंगामे के बाद एक बार फिर से नगर निगम पानीपत ने प्रदेश भर में सुर्खियां बटोरी है। इसके बाद अब निगम विजिलेंस और सीएम फ्लाइंग के रडार पर आ चुका है। इसकी पूरी संभावनाएं हैं कि विजिलेंस और सीएम फ्लाइंग की टीम कभी भी निगम कार्यालय पर छापा मार सकती है। जबसे जनप्रतिनिधियों ने विजिलेंस जांच की मांग की है तब से निगम अधिकारियों को भी विजिलेंस और सीएम फ्लाइंग की रेड का डर सताने लगा है। माना जा रहा है कि पानीपत निगम में यदि रेड होती है तो भ्रष्टाचार और दलाली के बड़े सबूत हाथ लग सकते हैं।
विज्ञापन

प्रॉपर्टी टैक्स के भ्रष्टाचार को लेकर गुप्तचर विभाग की ओर से भी चिट्ठी तक जारी हो चुकी है। लगातार शहरी स्थानीय निकाय की ओर से अधिकारियों व कर्मचारियों की हाजिरी मांगी जा रही है। भरे निगम सदन में खुद पार्षद भ्रष्टाचार पर हंगामा बरपा चुके हैं। दो पार्षद भ्रष्टाचार से परेशान होकर इस्तीफा तक दे चुके हैं। सदन के बीच पार्षद भ्रष्टाचार के सबूत तक लहरा चुके हैं। स्वयं मेयर भी निगम भ्रष्टाचार को लेकर विजिलेंस जांच की मांग कर चुकी है। रोजाना अधिकारियों व कर्मचारियों की सीटें बदली जा रही हैं। रोजाना मीटिंग कर नई योजनाओं पर कार्यप्रणाली बनाई जा रही है। इन सब पर गुप्तचर विभाग सटीकता से निगम की हर कार्यप्रणाली पर निगाहें गड़ाए हुए हैं। अब चर्चाएं हैं कि जल्द ही निगम अधिकारियों पर विजिलेंस और सीएम फ्लाइंग की रेड समेत इंक्वायरी की गाज गिरने वाली है।
विज्ञापन

स्ट्रीट लाइट, प्रॉपर्टी टैक्स और इंजीनियरिंग ब्रांच पर फोकस
सूत्रों के मुताबिक, अगर सरकार का सबसे ज्यादा फोकस प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच, स्ट्रीट लाइट और इंजीनियरिंग ब्रांच पर है। प्रॉपर्टी टैक्स, एनडीसी को लेकर पार्षद हंगामे के बाद इस्तीफा तक दे चुके हैं। इसके बाद मेयर विजिलेंस जांच की मांग तक कर चुकी हैं। स्ट्रीट लाइट का मुद्दा स्वयं विधायक और पार्षद चंचल उठा चुकी हैं। इसके अलावा निगम की इंजीनियरिंग ब्रांच में विकास कार्यों की इन्हांसमेंट और मैजरमेंट बुक के किस्से सरकार की नजरों में आ चुके हैं, जिनका जिक्र निगम सदन के बीच हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

होनी चाहिए रेड
नगर निगम में भ्रष्टाचार को लेकर कई बार हंगामा हो चुका है। इसे देखते हुए सीएम फ्लाइंग और विजिलेंस रेड की संभावनाएं बनी हुई हैं क्योंकि जनप्रतिनिधि भी चाहते हैं कि इस भ्रष्टाचर का जड़ से अंत हो। इसके लिए पत्राचार तक किया जा रहा है। हालातों को देखते हुए विजिलेंस और सीएम फ्लाइंग की जांच आवश्यकता लगने लगी है। -दुष्यंत भट्ट, सीनियर डिप्टी मेयर, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed