फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Now officers will be present both the times in Samadhan Camp

Panipat News: समाधान शिविर में अब दोनों वक्त होगी अधिकारियों की हाजिरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
Now officers will be present both the times in Samadhan Camp
पानीपत। समाधान शिविर में अधिकारियों की हाजिरी और रुचि को लेकर डीसी सख्त हो चुके हैं। अब समाधान शिविर में दोनों वक्त अधिकारियों की हाजिरी लगेगी। वहीं, जो अधिकारी इसमें रुचि नहीं दिखा रहे उनकी तनख्वाह भी रुकेगी।
विज्ञापन

ये आदेश उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने मंगलवार को समाधान शिविर की अध्यक्षता करते हुए दिए। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी समाधान शिविर में रूचि नहीं ले रहे उनके खिलाफ अब सख्त कार्यवाही करने का समय आ गया है। उपायुक्त ने समाधान शिविर में उन अधिकारियों की संख्या बताई जो समाधान शिविर से गैर हाजिर रहे। उनकी सैलरी रोकने और उनके खिलाफ विभाग के उच्च अधिकारियों को अनुशासन हीनता बरतने पर कार्यवाही करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने समाधान शिविर की हाजिरी दोनों समय लेने की बात कही। मंगलवार को समाधान शिविर में 61 समस्याएं पहुंची जिनमें ज्यादातर समस्याएं परिवार पहचान पत्र से संबंधित आई। उपायुक्त ने संबंधित विभाग को तत्काल समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने बीमा सखी योजना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले विभागों के अधिकारियों के कार्य के प्रति संतोष प्रकट कर उनका इस कार्यक्रम में बेहतरीन ड्यूटी देने पर आभार जताया। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने खर्च का ब्योरा जल्द से जल्द दें। उपायुक्त ने बताया कि बीमा सखी योजना में पानीपत परिवहन विभाग की 400 बसों के माध्यम से सेवा प्रदान की गई थी। समाधान शिविर में अन्य दिनों की तरह लोगों ने अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखी।
वहीं, पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने पुलिस विभाग से संबंधित आई समस्याओं पर गंभीरता से संज्ञान लेने के निर्देश अधिकारियों को दिए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कोई भी समस्या जो विभाग से संबंध रखती है उस पर संज्ञान लेना व समाधान करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। इसमें किसी भी तरह की देरी नहीं होनी चाहिए।
शिविर में पहुंची प्रार्थी कमलेश ने परिवार पहचान पत्र में आय ठीक करवाने का प्रशासन से अनुरोध किया। उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को संज्ञान लेने के निर्देश दिए। शिकायतकर्ता प्रियंका कुमारी ने प्रापर्टी आईडी में सुधार करने के लिए प्रशासन से अनुरोध किया। शिकायतकर्ता यशपाल ने सचिवालय परिसर में डाक घर खोलने के लिए प्रशासन से प्रार्थना की। समाधान शिविर में सीपीआई की स्थानीय इकाई द्वारा देश की कुछ ज्वलंत समस्याओं को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा और उचित कदम उठाने की मांग की।

इस मौके पर एडीसी डॉ. पंकज, एसपी लोकेंद्र सिंह, डीआरओ रणविजय सिंह सुल्तानिया, डीडीपीओ मनीष मलिक, डिप्टी सीएमओ दिव्या साहनी, जिला रोजगार अधिकारी रीतू चहल, डीएफएससी नीतू व कृषि विभाग के एसडीओ देवेंद्र कुहाड़ समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed