फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Now Janta Samadhan Camp will be held in the district two days a week, review will be done on Friday

Panipat News: जिले में अब सप्ताह में दो दिन लगेगा जनता समाधान शिविर, शुक्रवार को होगी समीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 03:08 AM IST
विज्ञापन
Now Janta Samadhan Camp will be held in the district two days a week, review will be done on Friday
पानीपत। जनता समाधान शिविर अब सप्ताह में दो दिन लगेगा। ये शिविर सोमवार और वीरवार को होगा। वहीं हर शुक्रवार को समाधान शिविर में आने वाली समस्याओं की समीक्षा की जाएगी। इसमें सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। सरकारी छुट्टी के चलते अब 15 को जनता समाधान शिविर लगाया जाएगा। समाधान शिविर का समय में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया है। यह प्रात: 10 से 12 बजे तक ही रहेगा।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने इसके मंगलवार को जनता समाधान शिविर में आदेश दिए हैं। उनके सामने मंगलवार को 28 समस्याएं पहुंची। इनमें पेंशन, पुलिस व क्रीड की अधिक रही। उपायुक्त डॉ. कुमार दहिया ने संबंधित अधिकारियों को इनके समाधान के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के समाधान के लिए अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होंगे। हर समस्या का जल्द समाधान किया जाएं।
विज्ञापन

हरभजन सिंह वासी सावन पार्क मॉडल टाउन ने दूध की डेयरी की रजिस्ट्री कराने की मांग की। रमनकांत झा ने मोहित निवासी नूरवाला की पानी की समस्या के समाधान की मांग की। सोनू वासी बराना ने खेत में बिजली कनेक्शन पर विवाद पर संज्ञान लेने की प्रार्थना की। रामपाल वासी रजापुर ने प्रशासन से खंडहर पड़े कुएं को बंद कराने की प्रार्थना की। उन्होंने बताया कि कुआं 45 फीट गहरा और 10 फीट चौड़ा है। इसमें कभी सिंचाई के लिए मोटर डालकर प्रयोग किया जाता था। पिछले 10-15 साल से इसकी स्थिति खराब है। दुर्घटना का खतरा बना रहता है। किसी भी तरह का जानमाल का नुकसान हो सकता है। उपायुक्त ने डीडीपीओ को जांच के निर्देश दिए। जगबीर सिंह ने सरकारी स्कूल में लड़कियों के जाने का रास्ता खाली करवाने का अनुरोध किया। उपायुक्त ने डीडीपीओ को गम्भीरतापूर्वक जांच करने के निर्देश दिए। प्रियंका वासी अहर ने उपायुक्त से प्लाॅट में मकान न बनाने पर एक गरीब मजदूर को 100 गज का प्लाॅट दिलवाने का अनुरोध किया। इस मौके पर सीटीएम टीनू पोशवाल, डीटीओ हजारा सिंह, डिप्टी सीएमओ दिव्या साहनी, एलडीएम राजकुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed