{"_id":"65bc1d701ca4fb44960798a4","slug":"now-income-tax-department-raids-the-houses-of-accountants-and-officers-also-panipat-news-c-244-1-pnp1003-113021-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: अब लेखाकार, अधिकारियों के घर पर भी आयकर विभाग की दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: अब लेखाकार, अधिकारियों के घर पर भी आयकर विभाग की दबिश
विज्ञापन
पानीपत। आयकर विभाग ने राज ग्रुप और रिवेरा इंडस्ट्री के साथ शहर के एक और बड़े औद्योगिक घराने के प्रतिष्ठानों पर दबिश दी। अभी आयकर विभाग ने इन प्रतिष्ठानों के नामों का खुलासा नहीं किया है। उधर आयकर विभाग की टीमें आईटीबीपी के 70 जवानों के साथ लगातार 38 घंटे से राज व रिवेरा इंडस्ट्री की इकाइयों के दस्तावेजों को खंगाल रही हैं। इन ग्रुप के अधिकारियों व लेखाकार के घरों पर भी दबिश दी जा रही है।
इन प्रतिष्ठानों के संचालकों पर आरोप यह भी है कि वे टैक्स बचाने के लिए विदेशी साझेदारों के साथ मिलकर विदेश में निर्यात करते हैं। दोनों ग्रुप के पांच चार्टर्ड अकाउंटेंट से भी बारी-बारी पूछताछ की जा रही है। इस दौरान टीम ने कंपनी, बैंक, प्रॉपर्टी व आय संबंधित रिकॉर्ड की बारीकी से जांच की। इसके चलते आयकर विभाग की 20 से अधिक टीम पानीपत में मौजूद हैं लेकिन कोई भी उद्यमी आयकर विभाग की इस कार्रवाई पर कुछ भी बोलने से तैयार नहीं है।
आयकर विभाग की टीमों ने बुधवार सुबह राज ग्रुप और रिवेरा के प्रतिष्ठानों, स्कूलों और आवास पर एक साथ दबिश दी थी। वीरवार को राज ग्रुप की 18 व रिवेरा ग्रुप की तीनों औद्योगिक इकाइयों की छुट्टी कर दी गई है। दोनों ग्रुपों में उत्पादन बंद है। दोनों कंपनियों के बाहर भी सन्नाटा छाया हुआ है। इनके चार्टर्ड अकाउंट से लगातार पूछताछ की जा रही है। लगातार 38 घंटे से आयकर विभाग की टीमें कंपनी के अधिकारियों से पूछताछ कर रही है। शहर के एक बड़े घराने के जीटी रोड स्थित प्रतिष्ठानों व अन्य ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम पहुंची।
विज्ञापन
उधर एक साथ तीन बड़े घरानों के प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग के सर्वे के बाद उद्यमियों में हलचल है। कंपनी की मुख्य आय व आय की पूरी रिपोर्ट खंगाली जा रही है। कंपनी ने किस साल कितना कर जमा कराया है। कंपनी का कुल टर्नओवर कितना है और कंपनी की इकाइयां कहां-कहां स्थित हैं। इससे संबंधित तमाम जानकारियां जुटाई जा रही हैं। कंपनी के मालिक व सीईओ से भी शुक्रवार को आयकर विभाग की टीमें पूछताछ कर सकती हैं। शुक्रवार को भी पानीपत में आयकर विभाग की जांच जारी रहेगी।
यहां चल रही आयकर विभाग की कार्रवाई
राज ग्रुप की 18 औद्योगिक इकाइयों पर, दो शिक्षण संस्थानों पर, राज ग्रुप के दिल्ली व पानीपत स्थित आवास पर, रिवेरा ग्रुप की सेक्टर 29 पार्ट टू स्थित इकाई में, शिव नगर स्थित इकाई में, निदेशक ललित गोयल के सेक्टर 12 स्थित आवास पर आयकर विभाग जांच कर रही है। टीम चंडीगढ़ से ही आईटीबीपी की एक टुकड़ी लेकर पानीपत पहुंची थी। 70 जवानों ने सभी औद्योगिक इकाइयों में घेरा डाला हुआ है। कई बार कंपनी के कर्मचारियों ने बाहर आने का प्रयास किया लेकिन जवानों ने उन्हें रोक दिया।