फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Now fire broke out in carpet factory, brought under control in three hours

Panipat News: अब कारपेट फैक्टरी में लगी आग, तीन घंटे में पाया काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Now fire broke out in carpet factory, brought under control in three hours
पानीपत। औद्योगिक नगरी में आग ने लगातार दूसरे दिन तांडव मचाया। पानीपत रिफाइनरी रोड के नजदीक एचएसआईआईडी स्थित एक कारपेट फैक्टरी में रविवार शाम को आग लग गई। दमकलकर्मियों ने सात गाड़ियों की मदद से करीब तीन घंटे में आग पर काबू पाया। वहीं शनिवार को रिफाइनरी बाईपास पर अर्जुन नगर में वेस्ट के गोदाम व फैक्टरी में जानलेवा साबित आग रविवार को फिर भड़क गई। एचएसआईआईडीसी स्थित अंबाडी कारपेट फैक्टरी में रविवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे आग लग गई। सूचना मिलते ही पानीपत स्थित दमकल विभाग के मुख्य केंद्र से गाड़ी पहुंची। तब तक फैक्टरी में आग फैल चुकी थी। दमकलकर्मियों ने सात गाड़ियों की मदद से करीब आठ बजे आग पर काबू पाया। कर्मियों को पानी नहीं मिलने पर दूसरी फैक्टरियों में लगे सबमर्सिबल का सहारा लेना पड़ा। दमकलकर्मी अमित ने बताया कि एचएसआईआईडीसी में दमकल का कोई केंद्र नहीं है।
विज्ञापन

हवा  से गोदाम में भड़की आग ः रिफाइनरी बाईपास रोड पर अर्जुन नगर स्थित मोदित ट्रेडिंग कंपनी में रविवार सुबह करीब आठ बजे फिर आग भड़क गई। दमकल कर्मचारी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। यहां चार गाड़ियों की मदद से करीब 12 बजे तक आग पर काबू पाया। दमकलकर्मियों ने शेड को हटाकर कंबल और धागे में लगी आग पर काबू पाया। विदित है कि शनिवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे उद्यमी दीपक गोयल की मोदित ट्रेडिंग कंपनी में आग लग गई थी। इसमें दीपक गोयल का चालक यूपी के मुजफ्फरनगर के खरड़ गांव का आशीष मलिक (27) जिंदा जल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed