फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Now dual politics on the cleanliness of the city, only those who work are being removed: Dushyant Bhatt

शहर की सफाई व्यवस्था पर अब दोहरी राजनीति, काम करने वाले को ही हटा रहे : दुष्यंत भट्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 01:59 AM IST
विज्ञापन
Now dual politics on the cleanliness of the city, only those who work are being removed: Dushyant Bhatt
पानीपत। वरिष्ठ उप महापौर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहे पार्षदों को दुष्यंत भट्ट ने वीरवार को जवाब देते हुए कहा है कि अगर पार्टी आदेश करती है तो वे अपने पद से इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं। लेकिन वे किसी के सामने झुक नहीं सकते। कुछ षड्यंत्रकारी उनके खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं, क्योंकि उन्होंने काम करना शुरू किया है। जनता में उनकी छवि है लेकिन कुछ लोगों को यह रास नहीं आ रहा।
विज्ञापन

दूसरी तरफ उनके खिलाफ ये प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहे पार्षद भी बैकफुट पर नजर आए। उन्होंने दो टूक कहा कि ऐसा कोई प्रकरण नहीं है। वे भट्ट के खिलाफ कोई अविश्वास प्रस्ताव नहीं लेकर आ रहे। दूसरी तरफ बताया जा रहा है कि इस प्रकरण के बाद पार्टी आलाकमान ने भी इस विषय पर संज्ञान लिया है। जल्द ही पार्टी के पदाधिकारी इस मुद्दे की जांच कर सकते हैं। इसके लिए संबंधित जनप्रतिनिधियों को पत्राचार तक किया जा सकता है।
विज्ञापन

कोई और कर रहा है राजनीति- भट्ट
भट्ट ने कहा है कि नगर निगम पर कोई और राजनीति कर रहा है। जो चुपके से सबको दो फाड़ करने की कोशिश में है। जल्द ही उसे बेनकाब करने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर प्रकरण की पूरी रिपोर्ट पार्टी पदाधिकारियों के पास हैं। उन्हें अपने पद का जरा भी लोभ नहीं है। जितना वे काम करते हैं अगर उतना करने के बाद भी कोई उनके खिलाफ षड़यंत्र रचेगा तो जनता उसे जवाब जरूर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed