{"_id":"65134e0649f4395133059b44","slug":"now-business-study-in-brazil-is-completely-expensive-for-geeta-university-students-panipat-news-c-244-1-pnp1004-6657-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: अब ब्राजील में जाकर पढ़ाई पूरी कर सकेंगे गीता यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: अब ब्राजील में जाकर पढ़ाई पूरी कर सकेंगे गीता यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी
विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। गीता यूनिवर्सिटी नौल्था और इंस्टीट्यूटो ऑस्कर फ़्रेयर दा फैकुलडे डे मेडिसिना दा यूनिवर्सिडेड डे साओ पाउलो ब्राजील के बीच एक करार हुआ है। इसके तहत गीता यूनिवर्सिटी के विद्यर्थी ब्राजील जाकर अपनी पढ़ाई पूरी कर सकेंगे।
साथ ही जीयू के विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा निखारने का मौका मिलेगा। जीयू के डीन ऑफ रिसर्च एंव फोरेंसिक साइंस विभाग के अध्यक्ष डॉ. जसकरण सिंह ने बताया कि गत दिनों इंस्टीट्यूटो ऑस्कर फ़्रेयर दा फैकुलडे डे मेडिसिना दा यूनिवर्सिडेड डे साओ पाउलो में अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया था। यूनिवर्सिटी की तरफ से सेमिनार में हिस्सा लिया और शोधपत्र प्रस्तुत किए। इस दौरान ब्राजील की इस यूनिवर्सिटी के फोरेंसिक सांइस विभाग के साथ एक अनुबंध किया गया है। इसके तहत शैक्षणिक सूचना और पाठ्य सामग्री का आदान-प्रदान, पीएचडी सत्र पर सहयोग, छात्रों की ब्राजील में इंटर्नशिप, संयुक्त अनुसंधान परियोजना, सेमिनार, सम्मेलन व कार्यशाला का आयोजन कर सकेंगे। इस अनुबंध से भविष्य में छात्रों के लिए आपार संभावनाएं विकसित होंगी।
विज्ञापन