फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Now autos will not be available at the main gate, shift should be done in the parking lot

Panipat News: अब मुख्य गेट पर नहीं मिलेंगे ऑटो, पार्किंग में कराए शिफ्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Now autos will not be available at the main gate, shift should be done in the parking lot
पानीपत। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के लिए जीआरपी ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। टीमें शाम सात बजे तक अप और डाउन रूट की 47 ट्रेनों मे चेकिंग कीं। थाना प्रभारी ने जीआरपी के सभी जवानों को स्वतंत्रता दिवस तक जीआरपी कार्यक्षेत्र में नियमित रूप से हर दो घंटे में गश्त करने और हर तीन घंटे में स्टेशन परिसर में यात्रियों की जांच करने के आदेश दिए है। रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट के सामने ऑटो खड़े होने के कारण यात्रियों की परेशानी को देखते हुए चालकों को पार्किंग में ऑटो खड़े करने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन

जीआरपी थाना प्रभारी सूरतपाल ने बताया कि पानीपत रेलवे स्टेशन से रोजाना 25 हजार के करीब यात्री सफर करते हैं। टीम ने रविवार को रेलवे स्टेशन परिसर में चेकिंग अभियान चलाया। दिनभर में 1500 से अधिक यात्रियाें के सामान की जांच की। रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट के सामने ऑटो खड़े होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी होती थी। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए जीआरपी थाना प्रभारी ने चालकों को पार्किंग में ऑटो खड़े करने के आदेश दिए। वहां चालकों से ऑटो के दस्तावेज लेकर थाने में रिकॉर्ड के लिए जमा कराए। 12 ऑटो चालकों के पास ऑटो के दस्तावेज पूरे नहीं मिले तो उनके चालान काट दिए।
विज्ञापन

जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा में कोई चूक ना हो, इसलिए हर रेलवे स्टेशन परिसर में एसआई कृष्ण और एएसआई जसबीर और एएसआई कर्मबीर के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें बनाई है। जो दिनभर रेलवे स्टेशन परिसर में गश्त करेंगी। टीम हर दो घंटे में सिपाहियों के साथ जीआरपी कार्यक्षेत्र में पानीपत-दिल्ली, पानीपत करनाल, पानीपत जींद रुट पर जीआरपी कार्यक्षेत्र में भी गश्त करेगी। टीमें शाम सात बजे तक अप और डाउन रूट की 47 ट्रेनों मे चेकिंग कर चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed