फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Notice to 98 schools for not providing information about RTE seats

Panipat News: आरटीई की सीटों की जानकारी नहीं देने पर 98 स्कूलों को नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Notice to 98 schools for not providing information about RTE seats
पानीपत। शिक्षा विभाग ने आरटीई के तहत स्कूलों की सीटों की जानकारी न देने पर संबंधित स्कूलों पर कार्रवाई की है। जिले के ऐसे 198 स्कूलों को नोटिस दिया गया है। विभाग का नोटिस मिलने पर स्कूल संचालकों की परेशानी बढ़ गई है। शिक्षा विभाग इससे पहले गैर मान्यता प्राप्त 183 स्कूलों कार्रवाइ्र का नोटिस दे चुका है।
विज्ञापन

आरटीई के तहत प्राइवेट स्कूलों में दाखिला लेने के लिए पंजीकरण किया जा रहा है। इसके लिए 25 अप्रैल अंतिम तिथि है। इसमें कागज और फॉर्म ऑनलाइन जमा कराने हैं। विभाग ने इसके लिए सभी स्कूलों को निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके बाद स्कूल अलॉट किए जाएंगे। इस बीच शिक्षा विभाग ने सीटों की जानकारी न देने पर स्कूलों को नोटिस जारी किया है। विभाग के निदेशालय स्तर के अधिकारियों के एक्शन लेने पर स्कूल संचालकों की चिंता बढ़ गई है। जिला के 198 स्कूलों को नोटिस मिलने पर कई स्कूल अपनी सफाई भी दे रहे हैं। वहीं कुछ स्कूलों ने इसके लिए अपनी रिपोर्ट भी दी है।
विज्ञापन

आरटीआई के तहत 25 प्रतिशत सीटों पर जरूरतमंद बच्चों को दाखिला देना है। इसके लिए सीटों का ब्योरा देना है। शिक्षा विभाग ने इसके लिए स्कूलों को कई बार पत्राचार किया। स्कूल संचालकों ने इसका ब्योरा नहीं दिया और सभी सीटों पर सामान्य दाखिला कर दिया। अब सत्र शुरू होने के बाद शिक्षा विभाग ने आरटीई के तहत दाखिला शुरू किए। ऐसे में विभाग ने रिपोर्ट मांगी तो स्कूल पीछे हट गए। शिक्षा निदेशालय ने अब स्कूलों पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन :
जिले के 198 स्कूल संचालकों ने आरटीई के तहत सीटों का ब्योरा नहीं दिया है। शिक्षा निदेशालय ने ऐसे स्कूलों को नोटिस जारी किया है। विभाग इनके जवाब के आधार पर आगामी कार्रवाई करेगा।
सुभाष चंद्र भारद्वाज, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed