फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Notice served to architect for fraud

Panipat News: फर्जीवाड़े में आर्किटेक्ट को थमाया नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Notice served to architect for fraud
समालखा। आरटीआई कार्यकर्ता पीपी कपूर द्वारा जीटी रोड पर बनाये गए निजी अस्पताल के भवन निर्माण में बड़े फर्जीवाड़े के आरोपों की शिकायत पर नगरपालिका में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

शिकायत का संज्ञान लेकर नगर पालिका ने आर्किटेक्ट को नोटिस जारी कर दिया। जवाब देने के लिए दो दिन का समय दिया गया।
नगर पालिका के कनिष्ठ अभियंता गौरव ने बताया कि एसएमएच मेडिकेयर हस्पताल के भवन निर्माण का नक्शा शहरी स्थानीय निकाय विभाग हरियाणा के पैनल पर रजिस्टर्ड आर्किटेक्ट ने सेल्फ सर्टिफिकेशन स्कीम के तहत अपनी गारंटी पर स्वीकृत करवाया था। हरियाणा बिल्डिंग कोड़-2017 के नियमानुसार इस भवन का समस्त निर्माण कार्य अस्पताल संचालकों द्वारा ऑनलाइन स्वीकृत कराए गये नक्शे के मुताबिक करवाने की जिम्मेदारी नक्शा अप्रूव कराने वाले इस निजी आर्किटेक्ट की थी । लेकिन तमाम नियमों अवहेलना करके स्वीकृत नक्शे के विपरीत मौका पर अवैध निर्माण करवा दिया गया।
विज्ञापन

जिसके बाद आरटीआई कार्यकर्ता पीपी कपूर ने निजी अस्पताल के भवन निर्माण में बड़ी धांधली व पालिका भूमि पर अवैध कब्ज़ा करने के आरोपों सहित नगरपालिका अधिकारियों व अस्पताल मालिकों के खिलाफ सरकार को शिकायत की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed