फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Not only the employees but even the officers are not coming on time in the district secretariat.

Panipat News: जिला सचिवालय में कर्मचारी ही नहीं अधिकारी भी समय पर नहीं आ रहे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 06:02 AM IST
विज्ञापन
Not only the employees but even the officers are not coming on time in the district secretariat.
पानीपत। सरकारी कार्यालय ही नहीं जिला सचिवालय में भी कर्मचारी ही नहीं अधिकारी भी सुबह समय पर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में सुबह नौ बजे लगने वाले कार्यालयों में 10 बजे काम शुरू हो पाता है। वहीं दोपहर को एक बजे लंच ब्रेक और फिर शाम को समय से पहले जाने की जल्दी हो जाती है। कई कर्मचारी तो शाम को चार बजे ही कार्यालय छोड़ देते हैं।
विज्ञापन

बुधवार को जिला सचिवालय में तहसील और प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यालयों का सच जाना गया। सुबह नौ बजे तहसील में रजिस्ट्री खिड़की पर तीन लोग अपने काम कराने के लिए खड़े थे। अंदर दो कर्मचारी अपने काम में लगे थे। रमेश और दीपक ने बताया कि वे रजिस्ट्री कराने के लिए आए हैं। अंदर तहसीलदार और नायब तहसीलदार के कार्यालय खाली मिली। जबकि इनकी आईडी पर ही रजिस्ट्री शुरू की जाती हैं। प्रथम और द्वितीय तल पर स्थिति प्रशासनिक ब्लॉक के कार्यालय में अधिकारी नहीं मिले। यहां इक्का-दुक्का फरियादी अपनी समस्या लेकर पहुंचे। बुधवार को सुबह साढ़े नौ बजे के बाद भी प्रशासनिक ब्लॉक की पार्किंग में एक भी अधिकारी की गाड़ी नहीं पहुंची थी। करीब 10 बजे कर्मचारियों ने आना शुरू किया। इसके बाद ही कार्यालयों में काम शुरू हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed