{"_id":"64cd648fa81ba6da8006b0e6","slug":"noorwala-turned-into-police-cantonment-administration-told-stone-pelting-as-mutual-enmity-panipat-news-c-244-1-pnp1001-3702-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: नूरवाला पुलिस छावनी में तब्दील, प्रशासन ने पथराव को बताया आपसी रंजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: नूरवाला पुलिस छावनी में तब्दील, प्रशासन ने पथराव को बताया आपसी रंजिश
विज्ञापन
पानीपत। नूंह हिंसा में बजरंग दल के बरसत रोड के संयोजक अभिषेक की मौत के बाद शुक्रवार को नूरवाला क्षेत्र की कॉलोनियां पुलिस छावनी में तब्दील नजर आईं। यहां पुलिस प्रशासन ने निगहबानी बढ़ा दी थी। माहौल बिगड़ने के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात कर हर संदिग्ध पर कड़ी नजर रखी जा रही थी। साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज की सत्यता जांचने के लिए डीएसपी की अगुवाई में पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। इन सबके बीच मस्जिद और दरगाहों में सार्वजनिक रूप से जुमे की नमाज नहीं हो सकी। लोगों ने अपने घरों में नमाज अता कर अमन व चैन की दुआ मांगी। प्रशासन ने धमीजा कॉलोनी में बृहस्पतिवार को हुई पत्थरबाजी को पुरानी रंजिश बताया।
उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र दहिया और पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत मामले को लेकर शुक्रवार को जिला सचिवालय के प्रथम तल पर मीडिया से रूबरू हुए। उपायुक्त ने बताया कि जिले में स्थिति शांतिपूर्ण व नियंत्रण में है। किसी को भी डरने की जरूरत नहीं है। नूंह हिंसा के बाद बनी संवेदनशील स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। समाज में सौहार्द बनाए रखने के लिए मौजिज लोगों के साथ वार्ता की गई है। इस संवेदनशील स्थिति में समाज को एक सूत्र में बांधकर रखने की जरूरत है। बृहस्पतिवार को नूरवाला की धमीजा कॉलोनी में दुकान में तोड़फोड़ पुरानी रंजिश में कुछ लोगों ने की है। ऐसे लोगों की पहचान की जा रही है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पानीपत में सभी लोग मिल जुलकर रहते हैं। यहां एक-दूसरे के त्योहार भी मिल जुलकर मनाए जाते हैं।
पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने बताया कि सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। इसके लिए एक डीएसपी के नेतृत्व में पांच सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। यह किसी भी प्रकार के बयान व वीडियो की बारीकी से जांच कर रही है। संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। कई बार वीडियो गलती से अपलोड होने पर लोगों को चेतावनी दी जाती है। किशनपुरा चौकी के अंतर्गत सोशल मीडिया पर वीडियो डालने पर एक मुकदमा भी दर्ज किया गया है। इसमें सुप्रीम कोर्ट की भी गाइडलाइन है।
विज्ञापन
नूरवाला की धमीजा कॉलोनी में करीब 200 पुलिसकर्मी तैनात हैं। पुलिसकर्मी पांच टीमें बनाकर अभिषेक के घर के आसपास एक किलोमीटर के इलाके में गश्त कर रहे हैं। मधुबन से भी एक कंपनी बुलाई गई है। बृहस्पतिवार रात धमीजा कॉलोनी में कुछ युवकों ने दो गाड़ियों के शीशे तोड़ने के साथ एक दुकान में तोड़फोड़ की थी। दुकानदार ने शुक्रवार सुबह ही अपना बोर्ड उतार लिया।
नूरवाला कॉलोनी के लोग असामाजिक गतिविधियों के विरोध में शुक्रवार को एकजुट हो गए। वार्ड-2 पार्षद पवन गोगलिया, सतपाल, राजेश फौजी, सुरेश महला, इंद्रपाल व महाबीर ने बताया कि सामाजिक ताना बाना किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं देंगे। कुछ असामाजिक तत्व अपने मनसूबों को पूरा करना चाहते हैं। ऐसे लोगों की पहचान कर प्रशासन और पुलिस को जानकारी दी जाएगी।
जिले में शांतिपूर्ण व्यवस्था बनाकर रखें। कोई भी भ्रामक बातों को न फैलाएं। सुनी-सुनाई बातों को सोशल मीडिया पर आगे फारवर्ड न करें। शरारती लोगों को चेताया जा रहा है। कोई व्यक्ति डरे नहीं रहे। प्रशासन और पुलिस भड़काऊ प्रचार करने वालों के साथ सख्ती से निपट रहा है।
- डाॅ. वीरेंद्र कुमार दहिया, डीसी।
जिले में किसी भी छिटपुट घटना को नूंह हिंसा से न जोड़ा जाए और समाज में शांति व्यवस्था बहाल करने में सहयोग करें। सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए एक कमेटी बनाई गई है। यह कमेटी हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए है। सोशल मीडिया पर भ्रामक बाते फैलाने वालों की पहचान की जा रही है। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- अजीत सिंह शेखावत, एसपी।